2 जुलाई का पंचांग: भगवान श्री हरि विष्णु और सूर्य देव की करें पूजा, दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त
2 जुलाई का पंचांग: भगवान श्री हरि विष्णु और सूर्य देव की करें पूजा, दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त
खुशखबरी: अब सस्ती होगी हवाई यात्रा? टर्बाइन फ्यूल की कीमत में बढ़ी गिरावट
Domestic Air Travel: घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब घरेलू यात्रा सस्ती हो सकती है। घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर कम कर दी गई है। इससे उम्मीद है कि हवाई यात्रा के किराए में कटौती संभव हो सकती है।
जुलाई की शुरुआत आम लोगों के लिए काफी राहत भरी रही है। नायरा कंपनी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर छूट दी। वहीं केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में काफी गिरावट की। इसके बाद तीसरी राहत घरेलू उड़ान पर दी गई। केंद्र सरकार ने विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (ATF) की कीमत में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते यह फैसला लिया गया है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों को राहत मिलेगी।
Aviation Turbine Fuel for domestic airlines has been reduced by Rs. 5 per litre. Effective price: Rs 110 per litre.
— ANI (@ANI) July 1, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण जेट ईंधन की कीमतें काफी बढ़ गई थीं, जिसके बाद अब इसमें कमी की गई है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, 5 रुपये तक गिरे दाम, इस कंपनी ने देशभर में घटाए रेट
ईरान युद्ध से बढ़ी थीं कीमतें
ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ गई थीं, जिसका असर एटीएफ (विमान ईंधन) की कीमतों पर भी पड़ा। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद पिछले कुछ समय से ऊर्जा की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा, सरकार ने 30 जून को 1 जुलाई से लागू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क में बदलाव किया है। वहीं, देश में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हर 15 दिन में होती है समीक्षा
यह बदलाव केंद्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से लागू होने वाली दो हफ्ते की अवधि के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क में किए गए संशोधन के बाद हुआ है। हालांकि, देश में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार हर 15 दिन में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) की वैश्विक कीमतों के आधार पर निर्यात शुल्क की समीक्षा करती है। इससे पहले यह बदलाव 16 जून को किया गया था।
निर्यात शुल्क में बढ़े देश
सरकार ने निर्यात शुल्क में छूट पाने वाले देशों की सूची भी बढ़ा दी है। पहले नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को यह छूट मिलती थी, अब इसमें मॉरीशस और मालदीव को भी शामिल कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: LPG Price: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, एक ही बार में गिरे 183.50 रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation