Export Duty on Petrol Diesel: पेट्रोल, डीजल और ATF की एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव कर सरकार ने नए रेट तय किए हैं. जानिए इस फैसले का आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा.
Indian Railway: रेल यात्रियों को सलाह दी गई है कि यदि उन्हें कोई जानकारी समझने में कठिनाई हो तो वे ट्रेन का शेड्यूल या अन्य कोई भी जानकारी अवश्य देख लें.
India vs England T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज बुधवार (1 जुलाई) से शुरू हो रही। दोनों टीमें हालिया निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार और बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद नए दौर में कदम रख रही, वहीं दूसरी ओर भारत आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगा।
इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि दोनों टीमों को पिछले प्रदर्शन का एनालिसिस करने का भी ज्यादा समय नहीं मिला। भारत को मैच से पहले सिर्फ एक ट्रेनिंग सेशन मिला, जबकि इंग्लैंड को नॉटिंघम से डरहम पहुंचने के बाद जल्दबाजी में अभ्यास करना पड़ा। इसके बावजूद यह सीरीज इंग्लैंड की गर्मियों के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट आयोजनों में से एक मानी जा रही।
भारत ने इंग्लैंड को पिछले दो टी20 में हराया था भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो टी20 मुकाबले विश्व कप के सेमीफाइनल में हुए थे, जहां दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड को उसकी धरती पर पिछली टी20 सीरीज में भी 4-1 से हराया था। हालांकि इस बार भारतीय टीम आयरलैंड से मिली हार के बाद कुछ दबाव में होगी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी की होगी परीक्षा सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें दोनों कप्तानों पर रहेंगी। भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर अपने पहले ही दौरे में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार चुके हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उनके नेतृत्व पर उठ रहे सवालों का जवाब देने का मौका होगा।
ब्रूक के लिए भी सीरीज अहम वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है। उन्हें वनडे और टी20 टीम की कप्तानी पहले ही मिल चुकी और अब टेस्ट टीम की कमान संभालने के दावेदार भी माना जा रहा। ऐसे में भारत के खिलाफ सफलता उनकी दावेदारी को और मजबूत कर सकती।
इंग्लैंड ने पहले ही घोषित कर दी प्लेइंग-11 इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को आराम दिया गया। उनकी जगह साकिब महमूद और ल्यूक वुड को मौका मिला। टीम में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल।
वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं? भारत की टीम में वरुण चक्रवर्ती की वापसी तय मानी जा रही। लेकिन इसके चलते अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी भी डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता। संभावित टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते।
कैसा होगा पिच का मिजाज? मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। यहां की पिच इस सीजन में संतुलित रही है। कुछ मुकाबलों में कम स्कोर भी बचाए गए हैं, जबकि कुछ में बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल हुए हैं। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे मैच के दौरान मौसम अहम भूमिका निभा सकता है।
आंकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड के जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चार बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके नाम 4037 रन हैं। वहीं आदिल राशिद 163 विकेट के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं।