मुस्लिम एक्ट्रेस ने घर पर बुलाया पंडित, पूरे रीति-रिवाज से की पूजा-अर्चना, लोगों ने इस्लाम याद दिलाया तो दिया ये जवाब
Soundous Moufakir Did Pooja: बॉलीवुड ए्क्ट्रेस सौंदस मौफकीर (Soundous Moufakir) ने हाल ही में अपने घर पर पंडित बुलाकर पूरे रीति-रिवाज से पूजा की. उन्होंने अपने घर पर यह पूजा अपने प्रीमियम स्किनकेयर ब्रांड 'मोरोमा' (Moromaa) लॉन्च के मौके पर रखी थी. हालांकि, उनके ब्रांड से ज्यादा उनकी पूजा करना भारी पड़ गया. दरअसल, उन्होंने घर में पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वह हाथ में थाल लेकर भगवान की पूजा करती हुईं नजर आईं. जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की नजर आया तो कुछ लोगों ने उनके मुस्लिम होने पर सवाल कर उठाए और उन्हें इस्लाम धर्म याद दिलाने की कोशिश की. जब उनको लेकर ट्रोल किया जाने लगा तब उन्होंने इसका जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा है.
सौंदस मौफकीर ने पूरे रीति-रिवाज से की घर पर पूजा-अर्चना
सौंदस मौफकीर एक मोरक्को-फ्रेंच मॉडल होने के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने टीवी शोज से लेकर कई फिल्मों में काम किया है. इन दिनों एक्ट्रेस अपने नए प्रीमियम स्किनकेयर ब्रांड 'मोरोमा' (Moromaa) को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, ब्रांड लॉन्च से ज्यादा सुर्खियां वह पूजा करने को लेकर चर्चा में छा गई हैं.दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वह पारंपरिक पीले रंग का सादा सूट पहने जमीन पर बैठी दिखाई देती हैं. उनके हाथों में पूजा की थाली थी और वह भगवान की पूरे रीति-रिवाज से पूजा करती हुई नजर आईं.वीडियो देखा जा सकता है कि उनके बगल में बैठे पंडित वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं. सौंदस श्रद्धा के साथ भगवान की आरती करती हैं और पूरे समय पूजा की सभी रस्मों का पालन करती नजर आती हैं. वीडियो में उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद दिखाई देते हैं, जिससे साफ होता है कि यह पूजा उनके नए बिजनेस की शुभ शुरुआत के लिए आयोजित की गई थी.
वीडियो के कैप्शन में लिखा इमोशनल मैसेज
इस वीडियो को शेयर करते हुए सौंदस ने बताया कि यह दिन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने लिखा कि आज उन्होंने 'मोरोमा' की पहली पूजा की. किसी भी कामयाबी या बड़े गोल काो सेलिब्रेट से पहले उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लेना जरूरी समझा. उन्होंने लिखा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वह इस नए सफर को सही डायरेक्शन दें, पूरी टीम की रक्षा करें, सभी के इरादों को पवित्र बनाए रखें और इस यात्रा में जुड़े हर शख्स पर अपनी कृपा बनाए रखें. सौंदस ने यह भी कहा कि कोई भी ब्रांड अकेले नहीं बनता, बल्कि उन लोगों के भरोसे और हार्डवर्क से बनता है जो दिल से साथ खड़े रहते हैं. उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया किया और सभी के लिए शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
मुस्लिम होने पर सवाल उठे तो दिया ये जवाब
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक मुस्लिम होकर उन्होंने हिंदू पूजा क्यों कर रही हो. जब उन्हें ट्रोल किया जाने लगा तो खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि वह गर्व से मुस्लिम हैं और उनका धर्म हमेशा उनकी पहचान का जरूरी हिस्सा रहेगा.उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम में कई हिंदू लोग हैं और नए वेंचर की शुरुआत से पहले वह चाहती थीं कि उनकी टीम भी इस सफर से आध्यात्मिक रूप से जुड़ा महसूस करे. सौंदस के मुताबिक, जिस तरह उनकी टीम उनके मुस्लिम इवेंट और दुआओं में पूरे सम्मान के साथ शामिल होती है, उसी तरह वह भी अपनी टीम की आस्था की रिस्पेक्ट करती हैं. उन्होंने कहा कि एक टीम होने का मतलब यही है कि सभी लोग बिना अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं से समझौता किए एक-दूसरे के विश्वास का सम्मान करें.
रियलिटी शो से मिली थी पहचान
सौंदस मौफकीर को शोबिज की दुनिया में सबसे बड़ी पहचान MTV Roadies (2022) से मिली थी. इसके बाद उन्होंने MTV Splitsvilla X4 जीतकर भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आ चुकी हैं. इन रियलिटी शोज के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. रियलिटी शोज के अलावा सौंदस कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने 'Continuity' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'फतेह (Fateh)' और 'द केरल स्टोरी (The Kerala Story)' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.
ये भी पढ़ें:कुरान की आयत ने फैसल और आमिर के रिश्ते सुधारे, एक्टर ने परिवार से मांगी माफी, कहा- 'मुझे अब शांति चाहिए'
स्कूल में टीसी लाने गया छात्र, टीचर से बहस हुई तो चाकू से सीने पर कर दिया हमला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन मंगाया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan















.jpg)

