Responsive Scrollable Menu

PM मोदी की सचिवों संग 4 घंटे की मैराथन बैठक, आत्मनिर्भरता और ईज ऑफ लिविंग समेत किन मुद्दों पर मंथन

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रमुख नीतिगत सुधारों, प्रशासनिक दक्षता, कारोबारी सुगमता और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार की दीर्घकालिक रणनीति की समीक्षा की गई।

Continue reading on the app

मुस्लिम एक्ट्रेस ने घर पर बुलाया पंडित, पूरे रीति-रिवाज से की पूजा-अर्चना, लोगों ने इस्लाम याद दिलाया तो दिया ये जवाब

Soundous Moufakir Did Pooja: बॉलीवुड ए्क्ट्रेस सौंदस मौफकीर (Soundous Moufakir) ने हाल ही में अपने घर पर पंडित बुलाकर पूरे रीति-रिवाज से पूजा की. उन्होंने अपने घर पर यह पूजा अपने प्रीमियम स्किनकेयर ब्रांड 'मोरोमा' (Moromaa) लॉन्च के मौके पर रखी थी. हालांकि, उनके ब्रांड से ज्यादा उनकी पूजा करना भारी पड़ गया. दरअसल, उन्होंने घर में पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वह हाथ में थाल लेकर भगवान की पूजा करती हुईं नजर आईं. जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की नजर आया तो कुछ लोगों ने उनके मुस्लिम होने पर सवाल कर उठाए और उन्हें इस्लाम धर्म याद दिलाने की कोशिश की. जब उनको लेकर ट्रोल किया जाने लगा तब उन्होंने इसका जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा है.  

सौंदस मौफकीर ने पूरे रीति-रिवाज से की घर पर पूजा-अर्चना

सौंदस मौफकीर एक मोरक्को-फ्रेंच मॉडल होने के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने टीवी शोज से लेकर कई फिल्मों में काम किया है. इन दिनों एक्ट्रेस अपने नए प्रीमियम स्किनकेयर ब्रांड 'मोरोमा' (Moromaa) को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, ब्रांड लॉन्च से ज्यादा सुर्खियां वह पूजा करने को लेकर चर्चा में छा गई हैं.दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वह पारंपरिक पीले रंग का सादा सूट पहने जमीन पर बैठी दिखाई देती हैं. उनके हाथों में पूजा की थाली थी और वह भगवान की पूरे रीति-रिवाज से पूजा करती हुई नजर आईं.वीडियो देखा जा सकता है कि उनके बगल में बैठे पंडित वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं. सौंदस श्रद्धा के साथ भगवान की आरती करती हैं और पूरे समय पूजा की सभी रस्मों का पालन करती नजर आती हैं. वीडियो में उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद दिखाई देते हैं, जिससे साफ होता है कि यह पूजा उनके नए बिजनेस की शुभ शुरुआत के लिए आयोजित की गई थी.

वीडियो के कैप्शन में लिखा इमोशनल मैसेज

इस वीडियो को शेयर करते हुए सौंदस ने बताया कि यह दिन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने लिखा कि आज उन्होंने 'मोरोमा' की पहली पूजा की. किसी भी कामयाबी या बड़े गोल काो सेलिब्रेट से पहले उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लेना जरूरी समझा. उन्होंने लिखा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वह इस नए सफर को सही डायरेक्शन दें, पूरी टीम की रक्षा करें, सभी के इरादों को पवित्र बनाए रखें और इस यात्रा में जुड़े हर शख्स पर अपनी कृपा बनाए रखें. सौंदस ने यह भी कहा कि कोई भी ब्रांड अकेले नहीं बनता, बल्कि उन लोगों के भरोसे और हार्डवर्क से बनता है जो दिल से साथ खड़े रहते हैं. उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया किया और सभी के लिए शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

मुस्लिम होने पर सवाल उठे तो दिया ये जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक मुस्लिम होकर उन्होंने हिंदू पूजा क्यों कर रही हो. जब उन्हें ट्रोल किया जाने लगा तो खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि वह गर्व से मुस्लिम हैं और उनका धर्म हमेशा उनकी पहचान का जरूरी हिस्सा रहेगा.उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम में कई हिंदू लोग हैं और नए वेंचर की शुरुआत से पहले वह चाहती थीं कि उनकी टीम भी इस सफर से आध्यात्मिक रूप से जुड़ा महसूस करे. सौंदस के मुताबिक, जिस तरह उनकी टीम उनके मुस्लिम इवेंट और दुआओं में पूरे सम्मान के साथ शामिल होती है, उसी तरह वह भी अपनी टीम की आस्था की रिस्पेक्ट करती हैं. उन्होंने कहा कि एक टीम होने का मतलब यही है कि सभी लोग बिना अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं से समझौता किए एक-दूसरे के विश्वास का सम्मान करें.

रियलिटी शो से मिली थी पहचान

सौंदस मौफकीर को शोबिज की दुनिया में सबसे बड़ी पहचान MTV Roadies (2022) से मिली थी. इसके बाद उन्होंने MTV Splitsvilla X4 जीतकर भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आ चुकी हैं.  इन रियलिटी शोज के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. रियलिटी शोज के अलावा सौंदस कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने 'Continuity' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'फतेह (Fateh)' और 'द केरल स्टोरी (The Kerala Story)' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. 

ये भी पढ़ें:कुरान की आयत ने फैसल और आमिर के रिश्ते सुधारे, एक्टर ने परिवार से मांगी माफी, कहा- 'मुझे अब शांति चाहिए'

Continue reading on the app

  Sports

हारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क को छोड़ा पीछे

Taijul Islam surpasses mitchell starc: जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जो उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है. इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. Tue, 30 Jun 2026 23:38:14 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: भारत की जमीन होगी पूरी तरह सुरक्षित..अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T18:45:24+00:00

World News | नरेन्द्र मोदी आ गए हैं...'बेचैनी' तीन संकल्प की है? PM Modi | China | US | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T18:45:06+00:00

Pakistan | लाहौर में दर्दनाक हादसा, बच्चों पर गिरी छत #viralvideo #viralnews #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T18:29:44+00:00

Final Cut: Venezuela में भारत का 'ऑपरेशन अमिस्ताद'! | Venezuela Earthquake | Borewell Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T18:40:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers