Viral Video: 45 डिग्री की तपती गर्मी, जमीन पर लेट-लेटकर परिक्रमा... विदेशी भक्तों की यह आस्था देखकर सोशल मीडिया भी भावुक हो गया.वीडियो वायरल होने के बाद लोग 'राधे-राधे' लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Samastipur Pyaj Dosa Recipe: समस्तीपुर में प्याज वाला स्पेशल डोसा युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया है. इसके आगे हैदराबाद वाला डोसा भी फेल हो जाएगा. इसे बनाने वाले कारीगर बिट्टू ने इसकी रेसिपी के बारे में बताया. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
ind vs eng: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता। स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें लंबा आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा।
रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश अभी तक अपनी रिहैबिलिटेशन शुरू नहीं कर पाए। उन्हें बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में हल्का खिंचाव आया है। इसी चोट के कारण वह पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके। हालांकि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह जुलाई के दौरान टीम के साथ जुड़ सकते।
नीतीश रेड्डी इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो सकते इंग्लैंड वनडे सीरीज में उनकी वापसी की संभावना बेहद कम बताई जा रही। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज उनके लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का सबसे मजबूत विकल्प मानी जा रही। सेलेक्शन कमेटी जल्द ही उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला ले सकती है।
नीतीश सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे इस समय नीतीश बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कम से कम एक महीने तक वहीं रहना होगा ताकि अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ प्रस्तावित दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो सकें। हालांकि उस दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
नीतीश को यह चोट अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी थी। इसके बाद उन्हें लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे से आराम दिया गया। हालांकि वह चेन्नई में तीसरे और अंतिम वनडे में लौटे, जहां उन्होंने 6 ओवर में 42 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। मैच के बाद उन्होंने दोबारा दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी।
नीतीश की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए इसलिए भी चिंता का विषय है, क्योंकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी पैर की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में टीम के दोनों प्रमुख पेस ऑलराउंडर फिलहाल फिट नहीं हैं।
इधर इंग्लैंड दौरे की तैयारियां भी शुरू हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बाकी खिलाड़ियों से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे, ताकि वे समय रहते अभ्यास शुरू कर सकें। वहीं बाकी खिलाड़ी 12 जुलाई तक टीम से जुड़ जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे बर्मिंघम में खेला जाएगा।