Responsive Scrollable Menu

'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना के साथ इस सीन को करते हुए कांप उठी थीं दीया मिर्जा, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा

Dia Mirza On Slapping Akshaye khanna: सनी देओल, दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इक्का' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर 29 जून को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. दमदार कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल फैमिली एंगल और सस्पेंस से भरपूर कहानी की झलक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार सनी देओल, अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. इस दौरान सनी देओल, दीया मिर्जा और फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की. बातचीत के दौरान दीया मिर्जा ने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे. उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन में उन्हें अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारना था और इस सीन को शूट करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.

अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने से पहले घबरा गई थीं दीया

दीया मिर्जा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें आज भी वो दिन अच्छी तरह याद है, जब इस सीन की शूटिंग हो रही थी. उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना जैसे शानदार एक्टर के साथ उनका पहला ही सीन था और उसी में उन्हें उन्हें थप्पड़ मारना था. दीया ने कहा, "सबसे पहले तो मैं ये बता दूं कि अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारना मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था. मुझे इस सीन को लेकर काफी डर लग रहा था. उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और मैं खुद भी उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. जब मुझे पता चला कि पहला ही सीन उनके साथ है और उसमें मुझे उन्हें थप्पड़ मारना है, तो मैं सच में कांपने लगी थी. अब तो ट्रेलर में भी वो सीन दिखा दिया गया है, इसलिए मुझे लगता है कि अब लोग भी इस बारे में जरूर बात करेंगे."

पहले ही दिन शूट हुआ था सबसे मुश्किल सीन

दीया ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन उन्हें ये इमोशनल और चैलेंजिंग सीन करना पड़ा. उनके मुताबिक किसी भी कलाकार के लिए शूटिंग के पहले दिन इतना कठिन सीन देना आसान नहीं होता, लेकिन अक्षय खन्ना की मौजूदगी ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया. उन्होंने कहा, "मेरे लिए इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यही रही कि पहले दिन ही मेरी शूटिंग अक्षय खन्ना के साथ थी. वो एक पावरहाउस परफॉर्मर हैं. मैं हमेशा से उनकी एक्टिंग की बहुत बड़ी फैन रही हूं. सीन काफी कठिन था और मुझे लग रहा था कि पता नहीं कैसे होगा, लेकिन जैसे ही कैमरा रोल हुआ सब कुछ बहुत नैचुरल तरीके से हो गया. कई बार ऐसा होता है कि कोई सीन खत्म होने के बाद लगता है कि यार, कितना मजा आया. बिल्कुल ऐसा लगा जैसे क्रिकेट खेल रहे हों."

फिल्म में क्या है दीया और अक्षय का रिश्ता?

अगर फिल्म 'इक्का' में दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना के किरदारों की बात करें तो दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं. दीया फिल्म में एक जिम्मेदार पत्नी और एक बेटी की मां के किरदार में नजर आएंगी. वहीं अक्षय खन्ना ने एक बेहद दमदार और अमीर बिजनेसमैन का रोल निभाया है, जिसकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो पूरी कहानी को बदल देते हैं.

दूसरी ओर सनी देओल फिल्म में एक मशहूर और तेज-तर्रार वकील के किरदार में दिखाई देंगे. शुरुआत में वो अक्षय खन्ना का केस लड़ते हैं, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ कई बड़े खुलासे होते हैं. ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक रिश्ते, भावनात्मक संघर्ष और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: 'गौरव को बच्चा चाहिए, मैं मां नहीं बनना चाहती', आकांक्षा चमोला ने बताई Gaurav Khanna से तलाक लेने की वजह

Continue reading on the app

चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय ने स्वीकारी जिम्मेदारी, पूछताछ में कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब तेज हो रही है. मुकदमा दर्ज होने के बाद  पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के  महासचिव चंपत राय से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया गया. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में चंपत कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए. इसके साथ ही पुलिस ने ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों सहित लगभग 70 लोगों को नोटिस जारी किए हैं. जांच में लगी पुलिस चढ़ावे के प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था, कर्मचारियों की नियुक्ति और बैंकिंग प्रक्रिया की भी पड़ताल कर रही हैं.

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान चंपत राय से चढ़ावे के प्रबंधन की व्यवस्था, प्रशासनिक निर्णय, कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और शिकायतों के निस्तारण को लेकर कई सवाल पूछे गए. जांच अधिकारियों ने उनके बयान को रिकॉर्ड किया है, जिसका मिलान अब अन्य गवाहों के बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों से किया जाएगा. यदि जांच के दौरान जरूरत महसूस हुई तो उन्हें दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अब यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चढ़ावे की चोरी कैसे संभव हुई. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा, पदाधिकारी गोपाल राव समेत लगभग 70 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं. इनमें ट्रस्ट से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग शामिल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा करीब 140 गवाहों के बयान दर्ज करने की तैयारी भी चल रही है. जांच एजेंसियां मंदिर के पांच से छह अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर चुकी हैं. वहीं गणना व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े लगभग 30 लोगों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि पूरी प्रक्रिया को समझे बिना चोरी की सटीक तस्वीर सामने नहीं आ सकती. 

 

Continue reading on the app

  Sports

Cricket News: 57 शतक ठोकने वाला बना हैदराबाद टीम का मेंटर, 2 साल के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले हैदराबाद टीम का नया मेंटर नियुक्त किया गया। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें 2 साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जाफर सिर्फ सीनियर टीम ही नहीं, बल्कि एज ग्रुप की टीमों के खिलाड़ियों के साथ भी काम करेंगे।

बता दें कि वसीम जाफर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 57 शतक ठोके हैं और उनके नाम 19 हजार से ज्यादा रन हैं। वसीम ने भारत के लिए 31 टेस्ट भी खेले हैं। 

वसीम जाफर हैदराबाद टीम के मेंटर बने
वसीम जाफर की नियुक्ति को हैदराबाद क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा। माना जा रहा है कि हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस बने अंबाती रायुडू की पहल पर ही जाफर को टीम से जोड़ा गया। रायुडू का मानना है कि घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल जाफर टीम में जीत की मानसिकता विकसित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जाफर ने 10 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता
जाफर का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अपने करियर में 10 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता और आज भी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसी अनुभव को देखते हुए हैदराबाद ने उन्हें टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है।

कई घरेलू टीमों के कोच रह चुके
साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जाफर लगातार कोचिंग और मेंटरिंग से जुड़े रहे। उन्होंने विदर्भ, उत्तराखंड, ओडिशा और पंजाब जैसी घरेलू टीमों के साथ काम किया है। इसके अलावा वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में सलाहकार बल्लेबाजी कोच और आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के साथ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हैदराबाद की घरेलू क्रिकेट में पिछले सीजन की बात करें तो टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 2025-26 रणजी ट्रॉफी में टीम अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रही और सात मैचों में सिर्फ एक मैच में ही सीधी जीत दर्ज कर सकी। विजय हजारे ट्रॉफी में भी टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद ने बेहतर प्रदर्शन किया था। टीम फाइनल के बेहद करीब पहुंची, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर हरियाणा ने उसे पीछे छोड़ दिया।

मई 2026 में अंबाती रायुडू के नेतृत्व में नई प्रशासनिक टीम के आने के बाद हैदराबाद क्रिकेट में कई बदलाव शुरू हुए हैं। एसोसिएशन ने तेलंगाना टी20 लीग को मंजूरी दी है, जिसमें आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं और टूर्नामेंट 12 जुलाई तक चलेगा। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए भी कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है।

अब वसीम जाफर के अनुभव से हैदराबाद क्रिकेट को नई दिशा मिलने की उम्मीद। टीम प्रबंधन को भरोसा है कि उनकी मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों का विकास होगा और आने वाले घरेलू सीजन में टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा।

Tue, 30 Jun 2026 11:07:43 +0530

  Videos
See all

चंपत राय बोले जरूरत हुई तो फिर देंगे बयान | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T07:16:19+00:00

Ram Mandir दर्शन करने आए Congress चीफ Ajay Rai, हुए हाउस अरेस्ट #aajtak #shorts #ajayraihousearrest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T07:15:52+00:00

दोस्त ने मारा थप्पड़, फिर युवक ने जो किया...| #navsari #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T07:15:53+00:00

Viral Video | बिलख बिलख कर रोई केतन की मां | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T07:17:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers