इमरान हाशमी का वो कालजयी गाना, जिसके बिना अधूरा है इश्क का दर्द, सीना छलनी कर देता है प्रीतम का म्यूजिक
नई दिल्ली. इमरान हाशमी की फिल्म अवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस मूवी के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे. लेकिन इसका 'तो फिर आओ' गाने ने लोगों को दिलों को गहराई से छू लिया था. यह फिल्म इमरान हाशमी और श्रिया सरन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म के इस बैकग्राउंड सॉन्ग में दोनों किरदारों के बीच के अधूरे प्यार, जुदाई और बेइंतहा दर्द को बेहद खूबसूरती और शिद्दत के साथ दिखाया गया है. इस गाने को पाकिस्तानी रॉक बैंड 'जल' के पूर्व मेंबर मुस्तफा जाहिद ने गाया था. उन्होंने अपनी रूहानी और भारी आवाज से इस गाने में जो दर्द पिरोया, उसने हर टूटे दिल को छू लिया. गाने का दिलकश संगीत प्रीतम ने तैयार किया था और इसके गहरे बोल सईद कादरी ने लिखे थे.
आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से अलग होने की वजह, फैंस को लगा तगड़ा झटका
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। गौरव के बिग बॉस के बाहर आने के बाद इन दोनों को जितनी भी बार साथ देखा गया ये एक परफेक्ट कपल के रूप में नजर आए। लेकिन अब लॉकअप सीजन 2 के पहले हफ्ते में आकांक्षा ने यह खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं।
आकांक्षा के इस खुलासे के बाद गौरव खन्ना के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस को समझ नहीं आ रहा कि प्रोफेशनल फ्रंट पर हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते दिखाई देने वाले यह दोनों सितारे आखिरकार क्यों अलग हो रहे हैं। इंटरनेट पर एक तरह से खलबली मच चुकी है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस में गौरव खन्ना से अलग होने का असली कारण बता दिया है।
गौरव से क्यों अलग हो रहीं हैं आकांक्षा
आकांक्षा ने लॉकअप सीजन 2 के पिछले एपिसोड में श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान गौरव से तलाक लेने की वजह बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मेरी गौरव से शादी हुई थी तो मैंने उसे मना कर दिया था कि मैं मां नहीं बनना चाहती। उस वक्त वह भी मान गया था। हालांकि मैं मन में सोचती थी कि जब वक्त आएगा तब डिस्कवर करेंगे। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं जिंदगी भर मां नहीं बनना चाहती हूं। मैंने कई बार ये एहसास किया कि गौरव के अंदर बच्चे की चाहत थी। बिग बॉस में भी मैंने उसे इस बारे में बात करते हुए देखा। मुझे यही लगता था कि मैं उसकी खुशी क्यों छीनूं, उसे पूरा हक है कि उसे वह मिले जो उसकी चाहत है।
View this post on Instagram
video credit: prathhhmat and netflix
नहीं लेना चाहती जिम्मेदारी
एक्ट्रेस की बात सुनने के बाद जब श्रेया ने यह कहा कि अगर आपको बेबी पैदा नहीं करना है तो आप एडॉप्ट कर सकती हैं। इस पर आकांक्षा ने कहा कि मेरे अंदर मदर इंस्टिंक्ट नहीं है और ना मैं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं। मैं अपनी जिंदगी में फ्री रहना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस सीक्रेट के बाहर आने का असर दोनों परिवारों पर पड़ने वाला है।
गौरव ने भी किया था खुलासा
यह पहली बार नहीं है जब इस कपल के बीच चल रही बातों की चर्चा पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हो रही है। इसके पहले गौरव खन्ना को भी बिग बॉस के घर में प्रणीत मोरे के भांजे को देखकर पिता बनने की अपनी इच्छा को जताते हुए देखा गया था। एक्टर ने कहा था कि वो तैयार हैं, लेकिन उनकी पत्नी नहीं चाहतीं। इस वजह से आकांक्षा को ट्रोल भी किया गया था। बता दें कि इस कपल ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी और अब इनके अलग होने की चर्चा चल रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News























