अंबानी का सीक्रेट गेम प्लान: प्रोजेक्ट जुपिटर से Jio रचेगा इतिहास, निवेशकों होंगे मालामाल
Sanjay Dutt ने क्यों बीच में छोड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’? बने थे डॉन, फिर सुनील शेट्टी को दिया अपना रोल
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने कुक द्वारा अपने और अपने पिता पर लगे मारपीट, गाली-गलौज और बंधक बनाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। शशांक का कहना है कि उनके घर में काम करने आए कुक को इसलिए हटाया गया था क्योंकि वह घर के निजी हिस्सों में जाकर बिना अनुमति वीडियो बना रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच जारी।
दरअसल, भोपाल के रातीबड़ थाने में शशांक सिंह, उनके पिता और पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह और परिवार के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह शिकायत उनके पूर्व कुक विपेंद्र सिंह तोमर ने दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौकरी छोड़ने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और उन्हें जबरन रोका गया।
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: Cricketer Shashank Singh on an FIR filed against him and his retired IPS father over allegedly assaulting a man, says, "Nothing like that happened. A person who comes on the evening of the 25th and leaves on the morning of the 28th... how can you… pic.twitter.com/NSAkkFR6E0
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शशांक सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जो व्यक्ति 25 तारीख की शाम को आया और 28 तारीख की सुबह चला गया, उसे बंधक बनाकर रखने की बात कैसे कही जा सकती है?'
शशांक ने कुक की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, कुक ने शुरुआत में दावा किया था कि वह हर तरह का खाना बनाना जानता है, लेकिन बाद में खुद स्वीकार किया कि उसे ठीक से खाना बनाना नहीं आता। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की बातों पर भरोसा करना मुश्किल है।
क्रिकेटर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कुक घर के निजी कमरों में जाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। शशांक के अनुसार, उसने बेडरूम तक में जाकर वहां रखी महंगी और लग्जरी चीजों के वीडियो बनाए और उन्हें दूसरे लोगों को भेजा। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे नौकरी से हटा दिया गया।
शशांक ने यह भी बताया कि कुक उनके पिता के एक परिचित की सिफारिश पर घर आया था। उनके अनुसार, घर पहुंचते ही उसने 20 हजार रुपये एडवांस की मांग कर दी। परिवार ने उससे कहा कि पहले कुछ दिन काम करे, उसके बाद काम और वेतन को लेकर फैसला किया जाएगा।
शशांक ने कहा कि उनकी कुक से ज्यादा बातचीत भी नहीं हुई थी और केवल उसके अनुभव और खाना बनाने को लेकर ही बात हुई थी। वहीं, दूसरी ओर शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई तो उनके साथ मारपीट की गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tue, 30 Jun 2026 13:49:38 +0530