UP TET का एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP TET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें UP TET Admit Card 2026
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से लॉगिन सत्यापित करें। सभी जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित सभी विवरणों की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
कब होगी परीक्षा?
UP TET 2026 का आयोजन 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में परीक्षा कराई जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की जानकारी एडमिट कार्ड से प्राप्त होगी।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी। पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए पात्रता प्रदान करेगा। जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपरों में शामिल होना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
लाइफटाइम वैध रहेगा प्रमाणपत्र
UP TET 2026 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिसकी वैधता आजीवन रहेगी। इसके बाद अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में निकलने वाली विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।
Stock Market Today: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 270 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार
Share Market Updates: हरे निशान में खुला शेयर बाजार,आईटी में सुस्ती, लेकिन रियल एस्टेट शेयरों ने पकड़ी रफ्तार




Haribhoomi
NDTV




















