A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Swami Ramdev Health Tips: मोटापा से लेकर लिवर-किडनी फेलियर तक, स्वमी रामदेव ने बताया एक-एक रोग को जड़ से मिटाने का आसान तरीका

Swami Ramdev Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, फैट लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. गलत खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इन बीमारियों की बड़ी वजह मानी जाती है. हाल ही में योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो के जरिए स्वस्थ जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव शेयर किए हैं. उनका कहना है कि यदि व्यक्ति नियमित योग, प्राणायाम, संतुलित भोजन और अनुशासित जीवनशैली अपनाएं तो कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. साथ ही उन्होेने मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को भी अच्छे स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार बताया है. 

यहां देखें लाइव वीडियो 

स्वामी रामदेव ने क्या कहा? 

स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग और प्राणायाम करना बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि नियमित अभ्यास से शरीर की कार्यक्षमता बेहतर होती है, पाचन मजबूत रहता है और तनाव कम करने में भी मदद मिलती है. खासतौर से गहरी सांस, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम तकनीकों को नियमित जीवन में शामिल करने की सलाह देते हैं. हालांकि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को योग विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अभ्यास करना चाहिए.

मोटापा और डायबिटीज पर रखें कंट्रोल 

स्वामी रामदेव का कहना है कि मोटापा कई अन्य बीमारियों की शुरुआत बन सकता है. इसलिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है. इसके लिए वे नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार अपनाने की सलाह देते हैं. उनके अनुसार भोजन में अधिक ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए. वहीं तले हुए, अत्यधिक मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना फायदेमंद हो सकता है.

लिवर और किडनी की देखभाल क्यों है जरूरी? 

स्वस्थ शरीर के लिए लिवर और किडनी का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी होता है. स्वामी रामदेव का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित भोजन करना और नशे से दूर रहना इन अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. वे यह भी बताते हैं कि अनियमित दिनचर्या और अत्यधिक जंक फूड का सेवन लंबे समय में शरीर के कई अंगों पर नकारात्मक असर डाल सकता है. 

वात, पित्त और कफ के संतुलन पर दें ध्यान

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. स्वामी रामदेव का कहना है कि सही खानपान, पर्याप्त नींद, नियमित योग और मानसिक शांति से इन तीनों दोषों को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है. हालांकि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे स्वयं इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए.

अष्टांग योग करने की दी सलाह 

स्वामी रामदेव ने केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास पर भी जोर दिया. उन्होंने अष्टांग योग के यम और नियमों का पालन करने की बात कही. उनके अनुसार अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, शरणागति, अनुशासन और ईश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. उन्होंने नवधा भक्ति जैसे आध्यात्मिक मार्गों को भी मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए उपयोगी बताया.

तनाव से दूरी भी है जरूरी

आज अधिकांश बीमारियों के पीछे तनाव को भी एक बड़ा कारण माना जाता है. स्वामी रामदेव का कहना है कि ध्यान, योग और सकारात्मक सोच अपनाकर मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. पर्याप्त नींद और समय पर भोजन करना भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं संतुलित दिनचर्या

स्वामी रामदेव के अनुसार स्वस्थ रहने का कोई एक जादुई उपाय नहीं है. अच्छी सेहत के लिए नियमित योग, संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी, समय पर सोना-जागना और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है. इन आदतों को लगातार अपनाने से शरीर और मन दोनों को लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Patanjali Berry Splash Shower Gel: पतंजलि के इस स्पलैश शावर जेल महिलाओं की स्किन को देता है नेचुरल फ्रेशनेस और मॉइस्चर, जानें इस्तेमाल के फायदे

Continue reading on the app

'भारत दुनिया के मुश्किल इलाके में है...',  US राजदूत सर्जियो गोर ने क्यों कहा?

Ambassador Sergio Gor: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत की भौगोलिक स्थिति पर टिप्पणी की है। अमेरिका में एक इवेंट ने भारत पर बात करते हुए गोर ने कहा कि  भारत दुनिया के एक मुश्किल इलाके में है। यहां कुछ मुश्किल और कठोर पड़ोसी हैं। 

दरअसल, वॉशिंगटन DC में IX USISPF लीडरशिप समिट 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के एक मुश्किल इलाके में है। यहां कुछ मुश्किल और कठोर पड़ोसी हैं और ऐसे लोग भी हैं जो बुरे मूड में उठते हैं और उस इलाके में हालात बदल जाते हैं। 

कहा कि अमेरिका और भारत में बहुत सी समानताएं हैं और यही बात हमें आने वाले दशकों तक जोड़े रखेगी। आप कोई भी सेक्टर चुन लें - AI, टेक्नोलॉजी, एविएशन - कुछ भी हो, हमारे पास साथ मिलकर काम करने की क्षमता है। ये अगले दो साल हमारे रिश्तों को आने वाले कई दशकों के लिए एक नई दिशा देंगे। 

यह भी पढ़ें: शांति की राह पर अमेरिका और ईरान! दोनों देशों के बीच मंगलवार को दोहा में होगी बातचीत; राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुष्टि

भारत अमेरिकी डील पर क्या बोले गोर?

राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका-भारत एक और बड़ी डील करने के बहुत करीब हैं, और हम इसे पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। भारत का उदय हो रहा है। भारत ने अपनी जगह बना ली है। हम इसे समझते हैं। हम भारत के साथ साझेदारी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

भारत संबंधों पर क्या बोले ट्रंप के सांसद?

IX USISPF लीडरशिप समिट 2026 में कांग्रेसमैन रो खन्ना ने कहा कि मेरी उम्मीद है कि जब हम US-भारत संबंधों के बारे में बात करें, तो हम सिर्फ रक्षा, आर्थिक या निवेश संबंधों से आगे बढ़कर बात करें। हम इस बारे में बात करें कि हमारे सबसे ऊंचे मूल्यों के हिसाब से हमारे संबंध कैसे होने चाहिए। ऐसे मूल्य जो यहां और दुनिया भर में इंसानी आजादी को फलते-फूलते देखना चाहते हैं। ऐसे मूल्य जो यहां और दुनिया भर में आत्म-निर्णय को फलते-फूलते देखना चाहते हैं।

कहा कि ऐसे मूल्य जो एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जहाँ शांति हो और जो सभ्यता की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करे। अपने सबसे अच्छे रूप में अमेरिका यही है और भारतीय-अमेरिकियों को भी अपने सबसे अच्छे रूप में ऐसा ही होना चाहिए। यह किसी आंख बंद करके किए गए गठबंधन के बारे में नहीं है। यह एक ऐसा गठबंधन खोजने के बारे में है जो सभ्यता और इंसानियत के मूल्यों को आगे बढ़ाए।

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे PM मोदी 

राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा पर, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह मिड-टर्म चुनाव के समय की बात नहीं है। जब प्रधानमंत्री उनसे फ्रांस में मिले थे, तो भारतीय पक्ष ने उन्हें निमंत्रण देने की बात उठाई थी। हम चाहेंगे कि यह जल्द से जल्द हो। उन्होंने यह भी कहा कि सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने उनसे मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को आमंत्रित किया था। हम चाहेंगे कि वे फिर यहां आएं। और मुझे पता है कि वे दिसंबर में G20 के लिए आ रहे हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

हारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क को छोड़ा पीछे

Taijul Islam surpasses mitchell starc: जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जो उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है. इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. Tue, 30 Jun 2026 23:38:14 +0530

  Videos
See all

Fans react as Serena 'The GOAT' Williams returns to Wimbledon. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T20:00:09+00:00

हिमाचल बाढ़ दूल्हा दुल्हन ने ऐसे पार किया उफनता रास्ता | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T20:05:08+00:00

Viral Video | फैक्ट्री में लगी आग, इलाके में अफरा तफरी | #viralnews | #viraalshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T20:10:04+00:00

Ketan Murder Case: सिया की सीक्रेट कॉल ने खोल दिए मर्डर के सारे राज? | Siya Phone Call | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once