Responsive Scrollable Menu

घर पर बने डोसे का स्वाद नहीं आता रेस्टोरेंट जैसा? आलू की स्टफिंग में बस ये 2 चीजें मिलाएं, मिलेगा गजब स्वाद

How to Make Perfect Dosa: साउथ इंडियन खाना अब सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यूपी में भी इडली और डोसा लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गोरखपुर के नौका विहार में साउथ इंडियन डिश बनाने वाले सूर्य दिनेश रेड्डी के मुताबिक, डोसा का स्वाद बढ़ाने के लिए सिर्फ बैटर ही नहीं, बल्कि उसकी स्टफिंग और चटनी पर भी ध्यान देना जरूरी है. डोसे की आलू वाली स्टफिंग में ताजा प्याज और लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ साबुत मसालों को हल्का भूनकर उनका पेस्ट बनाकर मिलाएं. उबले आलू को हल्के मसालों के साथ अच्छी तरह रोस्ट करने से उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. मसाले न ज्यादा तीखे हों और न फीके, बल्कि स्वाद के हिसाब से संतुलित रखें. डोसे के साथ ताजा नारियल, हरी मिर्च, अदरक और हल्के मसालों से बनी चटनी परोसें, तो स्वाद और बेहतर हो जाता है. उनका कहना है कि बैटर सही तरीके से तैयार हो, तवा अच्छी तरह गर्म हो और स्टफिंग में इन चीजों का ध्यान रखा जाए तो घर पर भी स्वादिष्ट और ऑथेंटिक साउथ इंडियन डोसा बनाया जा सकता है.

Continue reading on the app

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली दालचीनी? मिनटों में ऐसे करें असली की पहचान, नहीं खाएंगे धोखा

Dalchini Asli Hai Ya Nakli Kaise Pahchane: रसोई के मसालों में दालचीनी का स्थान बेहद खास है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाली हर भूरी छाल असली दालचीनी नहीं होती? कई बार हम अनजाने में असली दालचीनी की जगह 'कैसिया' खरीद लेते हैं, जो न सिर्फ स्वाद बिगाड़ती है बल्कि इसमें मौजूद अधिक कूमारिन सेहत और लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कि खरीदारी करते समय असली दालचीनी और कैसिया के बीच सही फर्क कैसे पहचानें.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: गॉल टेस्ट पर भारत का शिकंजा, श्रीलंका को बैटिंग में दिखाना होगा दम

India vs Sri Lanka, Live cricket Score 1st Day-3: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. बारिश से प्रभावित दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाकर लिए. टीम इंडिया के लिए क्रीज पर आखिरी जोड़ी के रूप में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर खड़े हैं. Mon, 17 Aug 2026 08:15:59 +0530

  Videos
See all

Bihar Protest: 19 अगस्त को राजभवन तक मार्च करेगी RJD: Tejashwi Yadav #bihar #studentprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T02:45:37+00:00

Kota में शराब कारोबारी पर हमला, CCTV वायरल | #viralnews | #kota | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T02:44:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers