A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

CBSE ने 7वीं, 8वीं और 9वीं क्लास के लिए थ्री- लैंग्वेज पॉलिसी में ढील दी, दो विदेशी भाषा रखने का दिया ऑप्शन

CBSE ने एक नया सर्कुलर जारी करके कक्षा 9 के छात्रों के लिए थ्री- लैंग्वेज पॉलिसी (तीन-भाषा नीति) में एक बड़ी राहत दी है. इससे पहले CBSE ने कहा था कि क्लास 9 के स्टूडेंट्स को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से कम से कम भारत की दो स्थानीय (नेटिव) भाषाएं होनी चाहिए. लेकिन अब, जो स्टूडेंट्स इस समय (अकादमिक सेशन  2026-27 में) कक्षा 7, 8, और 9 में पढ़ रहे हैं, उन्हें आगे जाकर कक्षा 10 में इस थर्ड लैंग्वेज का बोर्ड एग्जाम देने की ज़रूरत नहीं होगी. CBSE ने साफ किया है कि इन छात्रों का मूल्यांकन स्कूल के अंदर ही (इंटरनल अस्सेस्मेंट ) किया जाएगा. 

किसके लिए क्या नियम हैं?

कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए: जो स्टूडेंट्स इस साल (2026-27) पहले से ही कक्षा 10 में हैं, उनके लिए कोई बदलाव नहीं है. वो पुराने दो-लैंग्वेज सिस्टम के हिसाब से ही अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे. उन्हें कोई तीसरी भाषा लेने की ज़रूरत नहीं है.

कक्षा 9 के स्टूडेंट्स के लिए (एक बार की खास छूट): जो छात्र अभी कक्षा 9 में दो नॉन -नेटिव (विदेशी/गैर-भारतीय) भाषाएं पढ़ रहे हैं, वो उन्हें आगे भी जारी रख सकते हैं.

बस उन्हें एक भारतीय भाषा को अपनी थर्ड  लैंग्वेज के तौर पर जोड़ना होगा. इस तीसरी भाषा का पेपर सिर्फ स्कूल लेवल पर ही होगा, 2027-28 में जब ये बैच कक्षा 10 में जाएगा, तब इसका कोई बोर्ड एग्जाम नहीं होगा.

कक्षा 7 और 8 के स्टूडेंट्स के लिए: जो छात्र अभी कक्षा 7 या 8 में हैं और पहले से दो विदेशी भाषाएं चुन चुके हैं, उन्हें भी एक एक्स्ट्रा भारतीय भाषा पढ़नी होगी और इसे कक्षा 10 तक जारी रखना होगा.जब ये छात्र आगे बढ़ेंगे, तब भी इन्हें दो भारतीय भाषाएं पढ़नी ही होंगी. 

स्कूलों के लिए निर्देश और कुछ खास छूट

CBSE ने आगे बोला कि इस नियम को लागू करने की वजह से किसी भी स्टूडेंट का नुकसान नहीं होना चाहिए.सारा ध्यान सिर्फ पढ़ाई को मजेदार बनाने पर है, न कि परीक्षाओं का दबाव बढ़ाने पर.

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Second Board Result 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट, Direct Link से डाउनलोड करें मार्कशीट

इसके अलावा कुछ खास परिस्थितियों में छूट भी दी गई है: 

स्पेशल नीड्स (CWSN) वाले बच्चे: दिव्यांग बच्चों को RPWD (Right of Persons with Disabilities) Act, 2016 के तहत इस अनिवार्य तीसरी भाषा से छूट मिलेगी. 

विदेशों में चल रहे स्कूल: भारत से बाहर जितने भी CBSE स्कूल्स हैं, उन्हें इस तीसरी भारतीय भाषा वाले नियम से पूरी तरह छूट (एक्सेम्पशन) दी गई है. 

ट्रांसफर वाले मामले: अगर किसी पैरेंट्स का ट्रांसफर दूसरे राज्य में होता है, तो उनका बच्चा कक्षा 9 में भी अपनी पुरानी चुनी हुई भाषा के कॉम्बिनेशन को जारी रख सकता है. 

शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए CBSE ने स्कूलों को छूट दी है कि वे पार्ट-टाइम, रिटायर्ड टीचर्स, या फिर ऑनलाइन/हाइब्रिड क्लासेज का सहारा लेकर बच्चों को ये भाषाएं पढ़ा सकते हैं. NCERT और CBSE मिलकर बच्चों के लिए पढ़ाई का आसान मटेरियल भी जल्द ही प्रोवाइड कराएंगे. 

Continue reading on the app

6 साल बाद एक्सिस बैंक के सीएफओ पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पुनीत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन के अगले चरण की शुरुआत करने के लिए यह फैसला लिया है।

बैंक की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, पुनीत शर्मा ने 28 जून 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा।

वह 31 अगस्त 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे। इसके बाद वह बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी (की मैनेजेरियल पर्सनेल) और वरिष्ठ प्रबंधन टीम के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ देंगे।

पुनीत शर्मा मार्च 2020 से एक्सिस बैंक के सीएफओ के रूप में कार्यरत थे। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और कंसल्टिंग क्षेत्र में उनके पास 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंक की वित्तीय गतिविधियों और रणनीतिक योजना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक्सिस बैंक से जुड़ने से पहले पुनीत शर्मा ने लगभग 12 वर्षों तक टाटा कैपिटल में काम किया, जहां उन्होंने कई वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2014 से वह ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (ग्रुप सीएफओ) रहे, जहां उनके जिम्मे वित्तीय नियंत्रण, वित्तीय योजना, अकाउंटिंग और टैक्सेशन से जुड़े कार्य थे।

वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद के पूर्व छात्र हैं।

इसके अलावा, उन्होंने सिटीबैंक में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जहां उन्होंने स्ट्रक्चर्ड कैश सॉल्यूशंस, ट्रेजरी ऑपरेशंस और रिस्क मॉनिटरिंग जैसे क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाली।

बैंक ने कहा कि पुनीत शर्मा ने अपने पेशेवर करियर के अगले चरण में आगे बढ़ने के उद्देश्य से इस्तीफा दिया है। हालांकि, एक्सिस बैंक ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है।

इसी बीच बैंक के निदेशक मंडल ने नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर दो निदेशकों की दोबारा नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।

सीएच एस. एस. मल्लिकार्जुन राव को स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चार साल के लिए दोबारा नियुक्त किया गया है। उनका नया कार्यकाल 1 फरवरी 2027 से 31 जनवरी 2031 तक रहेगा। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

इसके अलावा, मुनीश शारदा को पूर्णकालिक निदेशक (होल-टाइम डायरेक्टर) और कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के रूप में 27 फरवरी 2027 से 26 फरवरी 2030 तक तीन वर्षों के लिए दोबारा नियुक्त करने को मंजूरी दी गई है। उनकी नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगी।

सोमवार को कारोबार समाप्त होने पर बीएसई पर एक्सिस बैंक के शेयर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,357.70 रुपए पर बंद हुआ।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होकर भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों को दे दी बड़ी खुशखबरी, 128 साल बाद देश के लिए करेंगी ये कारनामा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही टी20 विश्व कप 2026 से जल्दी बाहर हो गई है, लेकिन 'वुमेन इन ब्लू' ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है। Mon, 29 Jun 2026 20:31:48 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | Nihang Sikh Clash | CM Dhami | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:45:06+00:00

Anjana Om Kashyap: 'BJP के इस विचार से सपा को अच्छा लग रहा है' | #BJP #SamajwadiParty #Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:40:06+00:00

दूसरों के लिए जो गड्ढा खोदा, पाक उसी में जाएगा! #jago #pakistan #afganistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:38:36+00:00

Anjana Om Kashyap: 'Lohia जी के आदर्श तिरोहित हो चुके हैं'- BJP | #RamManoharLohia #BJP #Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T15:38:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once