आस्था, पारदर्शिता और प्रशासन… राम मंदिर में CEO मॉडल पर क्यों मचा घमासान?
राजस्थान में जन्मे, बने आयरलैंड के ट्रंप कार्ड, भारत की बखिया उधेड़ने वाले जय मूंदड़ा के बारे में जानें सब-कुछ
Who Is Jai Moondra: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड दौरे पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस टूर के शुरू होने से पहले आयरलैंड ने कभी भारत को एक टी-20 मैच में भी नहीं हराया था और अब टीम इंडिया को क्लीन स्वीप कर दिया. आयरलैंड के लिए वाकई ये एक बड़ी जीत है, जिसका जश्न हर तरफ मनाया जा रहा है. आयरलैंड की इस जीत में अहम भूमिका निभाई तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने... इस खिलाड़ी ने दोनों ही मैचों में छाप छोड़ी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. आपको बता दें, जय के तार भारत के राजस्थान राज्य से जुड़े हुए हैं. जी हां, उनका जन्म भारत में ही हुआ था, लेकिन किस्मत उन्हें आयरलैंड ले गई और अब वह भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बन गए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको जय मूंदड़ा के बारे में विस्तान से बताते हैं...
राजस्थान में हुआ जय मूंदड़ा का जन्म
आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा भारतीय मूल के हैं. उनका जन्म 10 जनवरी 1997 में राजस्थान के टोंक में हुआ. मगर, तब शायद ही किसी ने ये सोचा होगा कि राजस्थान का ये छोरा एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगा और हार की वजह बनेगा.
कब और क्यों आयरलैंड शिफ्ट हुए जय?
राजस्थान में जन्मे जय मूंदड़ा 2021 में आयरलैंड चले गए. 2021 में टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी डबलिन से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री करने के लिए आयरलैंड चले गए. उन्होंने मन लगाकर अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर इंटेल कंपनी में उनकी नौकरी लग गई. इतनी बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने वाले जय वैसे तो नौकरीपेशा बन गए, लेकिन उनके दिल के किसी कोने में क्रिकेट जिंदा था, तभी तो उन्होंने नौकरी करने के साथ-साथ डबलिन में लेन्स्टर क्रिकेट क्लब को ज्वॉइन कर लिया था.
#WATCH | Rajasthan: Ireland claimed a first senior international win over India in the opening T20 match in Belfast on 26th June.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 27, 2026
Visuals from Tonk where family of Jai Moondra, a part of the Ireland team, watched the match and celebrated his performance in the match. Moondra… pic.twitter.com/UOxNjewck1
नौकरी करते-करते कैसे क्रिकेट के मैदान पर लौटे जय मूंदड़ा?
न जाने दुनिया में कितने ही लोग होंगे, जो नौकरी तो करते हैं, लेकिन उनका मन किसी और चीज में अपना करियर बनाने का करता है. उन्हीं में से एक रहे जय मूंदड़ा. तभी तो नौकरी करते हुए उन्होंने लेन्स्टर क्रिकेट क्लब ज्वॉइन कर किया था. मगर, शायद ही तब उन्होंने सोचा होगा कि क्रिकेट ही उनका करियर बन जाएगा. क्लब लेवल पर मूंदड़ा काफी अच्छा प्रदर्शन करते रहे, जिससे सबका ध्यान उनपर आने लगा.
साल 2024 में उनकी जिंदगी में अहम मोड़ आया. मूंदड़ा ने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान देने लगे. उन्होंने डबलिन के इस क्लब के साथ जुड़कर स्थानीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और 2023 में 'आयरिश सीनियर कप' जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा भी रहे. ये कहना गलत नहीं होगा कि यहीं से फिर उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई.
Player of the Match, Jai Moondra ☘️
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 28, 2026
Another standout performance!#BackingGreen | #IREvIND | #FailteSolar pic.twitter.com/kyOEe6hmoM
जय मूंदड़ा को कैसे मिली आयरलैंड की नागरिकता?
जय मूंदड़ा ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की और फिर आयरलैंड में जॉब करने लगे. देश में जरूरी समय तक कानूनी रूप से रहने और काम करने के बाद वे आयरिश नागरिकता के लिए आवेदन करने के योग्य हो गए. नतीजन, आयरलैंड के रेजिडेंसी और नेचुरलाइजेशन नियम का पालन करते हुए उन्हें 2025 में आयरिश नागरिकता मिल गई. इसके बाद जय इंटरनेशनल क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हो गए. हालांकि, आपको बता दें, जय के बाद अभी भी भारतीय पासपोर्ट है.
जय मूंदड़ा ने किया कमाल का प्रदर्शन
भारत के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में जय मूंदड़ा को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. पहले ही मैच में उन्होंने 2 विकेट झटके. पहले तो उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया, फिर शिवम दुबे को चलता किया. दूसरे मैच में जय मूंदड़ा ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 3 विकेट लिए. उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा, दोनों को ही गोल्डन डक पर आुट कर दिया. फिर तीसरा विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लिया. दूसरे मैच में कमाल की गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए जय को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
From debut to standout performer! ☘️
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 28, 2026
Jai Moondra caps a brilliant series.#BackingGreen | #IREvIND | #FailteSolar pic.twitter.com/5I1ylzFCPf
जय मूंदड़ा ने POTM अवॉर्ड जीतकर क्या कहा?
आयरलैंड के स्टार क्रिकेटर जय मूंदड़ा ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. इसके बाद उन्होंने कहा, "अभी भी इस एहसास को समझने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे पता है कि इसे एक शब्द में बताना मुश्किल है. बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना और खुद को परखना एक शानदार एहसास है. तो बस लंबे समय तक बेसिक चीज़ें करना ही प्लान था. टीम के सदस्यों और मैनेजमेंट को इसका श्रेय जाता है. चीजों को आसान रखना. मुश्किल समय आएगा, लेकिन शांत और संयमित रहकर अपना काम करते रहना है.
उन मुश्किलों के बारे में जिनसे वह उबरे उसके बारे में उन्होंने कहा, खैर, हर किसी की ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, तो बस डटे रहना होता है और आगे बढ़ते रहना होता है. बस इतना ही. उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे मैं उन्हीं में से एक हूं, कोई अलग नहीं. खेलना शानदार रहा, माहौल अच्छा था, लोग अच्छे थे. तो बस मुझे जो ज़िम्मेदारी दी गई थी, उसे निभा रहा हूं. बस चीजों को आसान रखना, वही करना जो मैं करता आ रहा हूं. यह मुश्किल होने वाला है, गलती की गुंजाइश कम है. तो बस वही करते रहना है और प्लान पर टिके रहना है.
ये भी पढ़ें: 'वैभव तैयार हैं, प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा...', कोच ने सूर्यवंशी के डेब्यू पर उठ रहे सवालों के दिए सटीक जवाब


News Nation


















