Germany का Stade शहर गोलियों से दहला, Mass Shooting में 5 लोगों की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तरी जर्मनी के शहर स्टेड में गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जर्मन समाचार एजेंसी dpa ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शहर के केंद्र के दक्षिण में स्थित डैंकर्सस्ट्रासे (Dankersstrasse) सड़क पर एक यूथ सेंटर के पास गोलियां चलीं और वे वहां एक बड़ा ऑपरेशन चला रहे थे। पुलिस ने कहा कि जांच जारी रहने के साथ ही शहर के केंद्र के बाहर एक इलाके में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा था। स्टेड (Stade), जिसकी आबादी लगभग 50,000 है, उत्तरी जर्मनी में हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है।
IND vs ENG: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहली बार T20 मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें यहां कैसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड
IND vs ENG: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा, जहां पहले 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट स्थित रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. आपको बता दें कि टीम इंडिया इस मैदान पर पहली बार टी20 मैच खेलने उतरेगी. हालांकि इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच का आयोजित हो चुका है. तो चलिए जानते हैं कि रिवरसाइड ग्राउंड में इंग्लैंड का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कैसा है.
रिवरसाइड ग्राउंड का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
इंग्लैंड के शहर चेस्टर-ले-स्ट्रीट में स्थित रिवरसाइड ग्राउंड में अब तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. रिवरसाइड ग्राउंड पर पहला टी20 मैच इंटरनेशनल मैच सितंबर 2012 में खेला गया था. यह मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद दूसरा टी20I मैच 31 अगस्त 2013 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया था. इसके बाद 16 सितंबर 2017 को इस मैदान पर तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 21 रनों से हरा दिया था.
इसके, 30 अगस्त 2023 को इस मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. रिवरसाइड ग्राउंड में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल 2025 में खेला गया था. जहां इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली हार का बदला लेते हुए 21 रनों से जीत दर्ज की.
रिवरसाइड ग्राउंड पर इंग्लैंड का T20I रिकॉर्ड है अच्छा
इस मैदान का सबसे हाईस्कोर 195/5 रहा है, जो इग्लैंड ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. वहीं इस मैदान का सबले सफल रन चेज 140 रन रहा है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने साल 2023 में किया किया था. यानी आंकड़ा बता रहे हैं कि अपने इस घरेलू मैदान पर इंग्लैंड का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है. इंग्लैंड की टीम को 5 में से 3 मैचों में जीत मिली है.
टीम इंडिया पर रहेगी सभी की नजर
भारतीय टीम को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20I मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. पहली बार आयरलैंड ने भारत को टी20 सीरीज ही नहीं बल्कि मैच हराने में भी कामयाब हुई है. इस हार के बाद टी इंडिया की काफी आलोचना हो रही है, क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने काफी निराश किया. दोनों ही फ्लॉप साबित हुए. श्रेयस अय्यर का यह बतौर टी20 कप्तान पहला सीरीज था. अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी करना चाहेगी. हालांकि भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड को उसी के घर में टी20 सीरीज हराने आसान नहीं होगा. पहला मैच जहां खेला जाएगा, वहां टीम इंडिया पहली बार खेलने उतरेगी. ऐसे में भारतीय टीम को काफी तैयारी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ उतरना होगा.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड से ऐतिहासिक हार के बाद टीम इंडिया को ICC रैकिंग में हुआ नुकसान, नंबर-1 की बादशाहत पर खतरा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation




















