LA28 Olympics: भारत समेत 4 टीमों की ओलंपिक क्रिकेट इवेंट में जगह पक्की, जानिए कैसे तय हुआ क्वालिफिकेशन?
Cricket in LA28 Olympics: लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 (LA28) में क्रिकेट की वापसी से पहले महिला क्रिकेट के इवेंट के लिए 4 टीमों ने अपना टिकट पक्का कर लिया। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है।
इन चारों टीमों ने अपने-अपने महाद्वीप में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली पात्र टीम के रूप में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने ओशिनिया ग्रुप, भारत ने एशिया, दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका और इंग्लैंड की बदौलत ग्रेट ब्रिटेन ने यूरोप का कोटा हासिल किया है।
महिला क्रिकेट इवेंट के लिए 4 टीमें क्वालिफाई
महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद वेस्टइंडीज को सीधे ओलंपिक में जगह नहीं मिली। इसकी वजह यह है कि वेस्टइंडीज कई देशों का संयुक्त क्रिकेट बोर्ड है और इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति अलग राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रूप में मान्यता नहीं देती। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम को 2027 में होने वाले नए आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर के जरिए अपनी जगह बनानी होगी।
मेंस क्रिकेट में 4 टीमें अबतक तय नहीं
मेंस क्रिकेट में अभी चार स्थान तय होना बाकी हैं। इनका फैसला 31 दिसंबर 2026 को जारी होने वाली आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर होगा। अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से सबसे ऊंची रैंकिंग वाली पात्र टीमों को सीधे ओलंपिक का टिकट मिलेगा।
मेजबान के नाते अमेरिका सीधे क्वालिफाई
मेजबान होने के नाते अमेरिका को मेंस और वुमेंस दोनों वर्गों में विशेष मौका मिलेगा। हालांकि, उसे क्वालिफाई करने के लिए 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष-15 के अंदर आना होगा। अमेरिका की मेंस टीम फिलहाल 13वें स्थान पर है और उसके क्वालिफाई करने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही।
वहीं अमेरिका की महिला टीम इस समय 20वें स्थान पर है। अगर वह शीर्ष-15 में जगह नहीं बना पाती है तो यह स्वत: मिलने वाला स्थान 1 मार्च 2027 की आईसीसी टी20 रैंकिंग में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली ऐसी टीम को दिया जाएगा, जो पहले से क्वालिफाई नहीं होगी।
छठी टीम का फैसला ओलंपिक क्वालिफायर से होगा
महिला और पुरुष दोनों वर्गों में छठी टीम का फैसला 2027 में होने वाले आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर से होगा। इस टूर्नामेंट में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका सेलेक्शन आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। अगर वेस्टइंडीज की मेंस या वुमेंस टीम शीर्ष 8 गैर-क्वालिफाइड टीमों में शामिल रहती है तो कैरेबियाई क्षेत्र के लिए अलग क्वालिफायर आयोजित किया जाएगा, जिससे यह तय होगा कि ओलंपिक क्वालिफायर में कौन-सी टीम खेलेगी।
LA28 ओलंपिक में वुमेंस और मेंस दोनों वर्गों में 6-6 टीमें खेलेंगी। इन्हें तीन-तीन टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम पहले अपने ग्रुप की दोनों टीमों से खेलेगी, फिर दूसरे ग्रुप की दो टीमों से मुकाबला करेगी। लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमें कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 28 मैच खेले जाएंगे और सभी मुकाबले कैलिफोर्निया के पोमोना में बनाए जा रहे क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
भारत समेत 4 विमेंस टीमें ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई:क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी, मेंस का कटऑफ 2026 रैंकिंग से
भारत, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की विमेंस टीमों ने लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 2028 के क्रिकेट इवेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। ICC और IOC ने क्वालिफिकेशन नियमों को मंजूरी दे दी है। मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। पोमोना में खेले जाएंगे मैच सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना के फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 से 29 जुलाई 2028 तक होंगे। विमेंस कैटेगरी की बाकी दो टीमों का फैसला 2027 में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा। मेंस टीमें रैंकिंग के आधार पर मेंस में 31 दिसंबर 2026 तक की ICC टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया की टॉप रैंकिंग टीमों को सीधे ओलिंपिक का टिकट मिलेगा। यानी पांच महाद्वीपों से एक-एक टीम सीधे क्वालिफाई करेगी। छठी और अंतिम टीम का फैसला 2027 के ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा, जिसमें सभी महाद्वीपों की टीमें हिस्सा लेंगी। 2027 में होगा ICC ओलिंपिक क्वालिफायर मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में छठी और अंतिम टीम का फैसला 2027 में ICC ओलिंपिक क्वालिफायर से होगा। इसमें दोनों कैटेगरी की 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 31 दिसंबर 2026 तक सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाने वाली ICC रैंकिंग की शीर्ष टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट की तारीख और मेजबान देश का ऐलान ICC बाद में करेगी। 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, 3-3 टीमों के दो ग्रुप हर टीम अपने स्क्वॉड में अधिकतम 15 खिलाड़ी रख सकेगी। मेंस और विमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमों को 3-3 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी दोनों टीमों और दूसरे ग्रुप की दो टीमों से मुकाबला करेगी। इस तरह हर टीम कुल चार लीग मैच खेलेगी। दोनों कैटेगरी को मिलाकर 28 मैच होंगे। सभी मुकाबले पोमोना में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट साल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट ओलिंपिक्स में नहीं खेला गया। पेरिस ओलिंपिक के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था।




Haribhoomi













.jpg)





