Monsoon Trip Places: मॉनसून में चाहिए नेचर का असली मजा? जुलाई-अगस्त में जरूर एक्सप्लोर करें ये खूबसूरत जगह
Monsoon Trip Places: बारिश आते ही चारों तरफ हरियाली बिखर जाती हैं, झरने फिर से पूरे जोश के साथ बहने लगते हैं और पहाड़ धुंध की चादर में छिप जाते हैं। मॉनसून के महीनों में देश का नजारा बहुत सुन्दर होता है। ये भारत में घूमने का सबसे अच्छा समय है। अगर आप भी किसी शांत हिल स्टेशन, खूबसूरत रोड ट्रिप या प्रकृति से घिरी जगह देखना पसंद करते है, तो मॉनसून में यात्रा करना शानदार अनुभव देता है।
कई लोगों के लिए मॉनसून का मतलब है, घर पर बैठे रहना। लेकिन घूमने का शौक रखने वालों के लिए, यह सबसे अच्छा समय है। ट्रिप कि सबसे जरूरी बात है कि ऐसी जगहों को चुना जाए जहां बारिश का मजा दोगुना हो जाए, न कि कोई परेशानी हो।
मुन्नार, केरल
मुन्नार जैसी जगहें मॉनसून की खूबसूरती को दिखाती हैं। चाय के बागान हरे-भरे हो जाते हैं, पहाड़ियों के बीच बादल तैरते हैं, और चारों तरफ ताजा और धुला-धुला सा लगता है। बारिश के मौसम में भीड़ भी कम होती है। केरल के मशहूर मॉनसूनी माहौल का मजा लेते हुए खूबसूरत रास्तों पर गाड़ी चलाने, चाय के बागानों और शांत नजारों वाली जगहों का आनंद ले सकते हैं।
कूर्ग, कर्नाटक
भारत का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले कूर्ग की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है। घने जंगल, कॉफी के बागान और झरने मिलकर एक बेहद खूबसूरत नजारा बनाते हैं। मानसून का समय इस इलाके की सुंदरता देखने का सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस दौरान नदियां पूरे उफान से बहती हैं और चारों ओर हरियाली छा जाती है।
लोनावला और खंडाला, महाराष्ट्र
मुंबई और पुणे के पास ये दो हिल स्टेशन मॉनसून के दौरान घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से हैं। यहां के आस-पास की पहाड़ियां मौसमी झरनों, धुंध से ढकी घाटियों और हरियाली से जीवित हो उठती हैं। मुंबई की गीली सड़को पर ड्राइव का मजा दोगुना हो जाता है। शहर में रहने वालों के लिए वीकेंड पर घूमने की सबसे लोकप्रिय जगह है।
वैली ऑफ़ फ़्लावर्स, उत्तराखंड
मानसून के मौसम में मशहूर 'वैली ऑफ़ फ़्लावर्स नेशनल पार्क' की सुंदरता कहीं और देखने को नहीं मिलती है। घाटी पर खिले हुए अल्पाइन फूल बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं, जो भारत के सबसे शानदार प्राकृतिक नजारों में से एक हैं। फूलों के खिलने का ये मौसम इस जगह को ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाता है।
चेरापूंजी, मेघालय
दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह, चेरापूंजी तो जैसे मानसून के लिए ही बनी है। यहां के झरने मानसून में बेहद शानदार हो जाते हैं, आस-पास की पहाड़ियां घनी हरियाली से ढक जाती हैं। यहां आने वाले लोग गुफ़ाओं, के साथ-साथ भारत में कहीं और न मिलने वाले अनोखे नजारों का आनंद ले सकते हैं।
गोवा
बहुत से लोग गोवा को सर्दियों की छुट्टियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन मॉनसून का मौसम अलग अनुभव देता है। ग्रामीण इलाके हरे-भरे हो जाते हैं, नदियां लबालब भरी होती हैं। मॉनसून के समय भीड़ न होने से गोवा की शांति को महसूस किया जा सकता है। यह उन यात्रियों के लिए बहुत अच्छा समय है,जो गोवा के व्यस्त तटों के बजाए वहां की सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं।
उदयपुर, राजस्थान
मॉनसून झीलों के शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। बारिश से भरी झीलें, बादलों से घिरा आसमान और ठंडा मौसम राजस्थान के गर्म महीनों की तुलना में मॉनसून यहां घूमने को आसान बना देते हैं। बारिश के मौसम में शहर के महौल और झीलों के नजारे बहुत ही शानदार लगते हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
महाबलेश्वर मॉनसून के समय में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। इस हिल स्टेशन पर मॉनसून के समय शानदार नजारे, बहते झरने और ठंडा मौसम देखने को मिलता है। हर बारिश के साथ जंगल हरे-भरे हो जाते हैं, जिससे यह परिवार के साथ रोड-ट्रिप पर जाने वालों के लिए दिलचस्प जगह बन जाती है।
पचमढ़ी
पचमढ़ी जिसे सतपुड़ा की रानी के रूप में भी जाना जाता है, मध्य प्रदेश का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। शांत हरी-भरी और पहाड़ियों से घिरी यह जगह मन सुकून देती है। बारिश से धुली पहाड़ियां इस जगह की सुन्दरता में चार चांद लगा देती हैं।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे क्वीन ऑफ द हिल्स कहा जाता है। यह शहर अपनी वल्ड फेमस चाय, टॉय ट्रेन और कंचनजंघा पर्वत के मनमोहक नजारों के लिए जाना जाता है। हरी-भरी सुकून देने वाली वादियां देखने का शौक रखने वालों के दार्जिलिंग सबसे बेहतरीन जगह है।
घूमने के लिए मानसून सबसे अच्छा समय क्यों हो होता है?
बारिश की वजह से लोग अक्सर अपनी छुट्टियों का प्लान टाल देते हैं, लेकिन इसी मौसम में भारत के सबसे सुन्दर नजारे देखने को मिलते हैं। इस दौरान, हर तरफ हरियाली होती है और घूमने की जगहों पर भीड़ भी कम होती है। सही प्लानिंग के साथ, मानसून में घूमने से आपको भारत का अलग रूप देखने को मिलता है, जो शानदार, ताजगी भरा, और बेहद खूबसूरत होता है।
यह भी पढ़े: बारिश में घर को दें नया लुक, ये 5 बदलाव मेहमानों को भी कर देंगे इंप्रेस
Noida High Rise Society Fire Accident : UP में नहीं रुक रहा आग का तांडव! नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भड़की भीषण आग,अब मुख्यमंत्री ने लिए बड़ा एक्शन
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में कथित तौर पर AC फटने के बाद भीषण आग लग गई। आग 21वीं और 22वीं मंजिल तक फैल गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24


















