‘सोनिया गांधी ने पाप किया है’, अमित शाह ने कहा- अगर शर्म बची है तो हाथ जोड़कर 140 करोड़ जनता से माफी मांगो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर हैं. इस दौरान, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम गाया जा रहा था. इस दौरान, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से राष्ट्रगान रोकने के लिए कहा. सोनिया गांधी द्वारा किया गया ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. अमित शाह ने ये बातें राजस्थान के चितौड़गढ़ में की.
शाह ने आगे कहा कि 80 साल बाद बंकिम बाबू के इस अमर गान को सम्मान मिल रहा है लेकिन सोनिया गांधी को ये रास नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि सोनिया जी देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किए गए इस पाप को देश की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी.
कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई व्यक्ति सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम को अधूरा छोड़ दिया जाए. कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए. अगर उनमें थोड़ी सी भी शर्म बची है तो उनको दोनों हाथों को जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की लालत में वंदे मातरम को भुला दिया था. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया जन्म देने का काम किया है.
अब जानें आखिर क्या है पूरा मामला
घटना एक दिन पुरानी है. कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पहले झंडारोहण किया और फिर वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ. इस दौरान, सोनिया, खरगे और राहुल गांधी कुछ असहज दिखाई दिए. भाजपा ने दावा किया कि वंदे मातरम की शुरुआती कुछ पंक्तियों के बाद ही सोनिया असहज होने लगीं. उन्होंने वंदे मातरम रोकने तक के लिए कह दिया. भाजपा का आरोप है कि राहुल भी वंदे मातरम गायन के दौरान असहज दिखाई दिए.
सोनिया गांधी को ‘वंदे मातरम्’ की कुछ शुरुआती पंक्तियों के बाद ही इसे लेकर असहजता होने लगी। उन्होंने गीत रोकने का संकेत दिया। राहुल गांधी भी पूरे गायन के दौरान और राष्ट्रगीत समाप्त होने के बाद तक परेशान दिखे।
— BJP (@BJP4India) August 15, 2026
यही तो कांग्रेस की पुरानी दुविधा है — गांधी परिवार को भारत की… pic.twitter.com/q68oN6HNxb
कांग्रेस बोली- कांग्रेस मुख्यालय पर पूरा वंदे मातरम गाया गया
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस विवाद पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम रोकने की कोई भी कोशिश नहीं की गई थी. कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे. इसलिए सोनिया गांधी ने कहा कि उनके लिए कुर्सी ले आओ. रमेश ने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया गया था. इसे रोकने की कोई भी कोशिश नहीं की गई थी. उन्होंने कहा कि सोनिया के इशारे को वंदे मातरम रोकने की कोशिश कहना सच में गलत है.
वंदे मातरम का अपमान करने पर 3 साल तक की जेल
केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद से वंदे मातरम को जन-गण-मन के बराबर कानूनी संरक्षण देने वाला बिल पास करवाया है. जानबूझकर इसका अपमान करने या फिर गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकती है. वंदे मातरम के समय हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा. राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे. इनकी कुल अवधि 3.10 मिनिट है. पहले दो अंतरे गाए जाते थे.
ऐसे तीन इरादे रखने वाले होते हैं 'दिमागी नक्सली', रिजिजू ने बताया किनके बारे में बोले थे PM मोदी
पीएम मोदी पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है. (Photo: IANS)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV










