Success Story: न इंटरनेट, न स्मार्टफोन..किताबों से सीखा, फिर NASA तक पहुंचा गांव का लड़का, बना दी अरबों की स्पेस कंपनी
village boy Success Story: आज के समय में ज्यादातर लोग मानते हैं कि बड़ी सफलता के लिए महंगे गैजेट्स, तेज इंटरनेट और आधुनिक सुविधाएं जरूरी हैं लेकिन कर्नाटक के एक छोटे से गांव के अवैस अहमद ने इस सोच को गलत साबित कर दिया. जिस बच्चे ने बचपन में बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के सिर्फ किताबों से अंतरिक्ष के बारे में सीखा.उसी ने आगे चलकर ऐसी स्पेस टेक कंपनी खड़ी कर दी जिसके सैटेलाइट आज पृथ्वी की निगरानी कर रहे हैं और जिसे NASA जैसी दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी का भी भरोसा मिला है. अवैस की कहानी बताती है कि अगर जिज्ञासा और मेहनत हो तो सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह नहीं रोक सकते...
बिहार की राजनीति बड़ी गहरी! भरत तिवारी एनकाउंटर पर तेजस्वी की दूरी, मगर कांग्रेस फ्रंटफुट पर क्यों उतर आई?
Bharat Tiwari encounter politics RJD- Congress: राजनीति में कई बार जो दिखाई देता है, उसके पीछे की कहानी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. भरत तिवारी एनकाउंटर भी ऐसा ही मुद्दा बनकर उभरा है और यह अब सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई या कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक प्राथमिकताओं, रणनीतियों और इसके आगे की सियासी संभावनाओं की कहानी बनता जा रहा है. खास तौर पर यह मामला अब महागठबंधन के भीतर बदलती राजनीतिक उथल-पुथल, मंथन और चुनावी रणनीति की भी एक झलक भी दिखा है. एक तरफ तेजस्वी यादव हैं, जिन्होंने एनकाउंटर को खुलकर "पुलिसिया मर्डर" कहा, लेकिन खुद बिलौटी गांव नहीं गए. दूसरी ओर कांग्रेस है, जिसने इस मुद्दे को पूरी ताकत से पकड़ा. ऐसे में सवाल यह नहीं कि कौन गया और कौन नहीं गया.. सवाल यह है कि दोनों दलों ने एक ही घटना पर अलग-अलग राजनीतिक रास्ता क्यों चुना?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















