पुराना Smart TV हो गया है स्लो? नया खरीदने से पहले आजमाएं ये 5 आसान तरीके, बढ़ जाएगी स्पीड
Old TV Fix: आपका Smart TV पहले झटपट ऑन होता था, ऐप्स कुछ सेकंड में खुल जाते थे और YouTube पर वीडियो बिना अटकाव चलता था, लेकिन अब हर काम के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, तो परेशानी समझ में आती है. खासकर तब, जब टीवी देखने के लिए बैठते ही पहले ऐप खुलने का इंतजार करना पड़े और फिर वीडियो बफरिंग शुरू हो जाए. कई लोगों को लगता है कि टीवी पुराना हो गया है, इसलिए अब नया मॉडल खरीदना ही एकमात्र रास्ता है. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. समय के साथ टीवी की स्टोरेज भरना, ऐप्स का कैश बढ़ना, पुराने सॉफ्टवेयर और कमजोर इंटरनेट कनेक्शन जैसी छोटी बातें मिलकर पूरी परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सेटिंग्स और थोड़ी सफाई से पुराने Smart TV की रफ्तार में काफी सुधार किया जा सकता है.
CG College Admission: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। पहले कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य छात्र का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है।
राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News








