Responsive Scrollable Menu

CG College Admission: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। पहले कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य छात्र का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है।

राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

​उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Continue reading on the app

Varanasi Airport पर लाइसेंसी बंदूक से अचानक चली गोली, 2 सिक्योरिटी स्टाफ घायल, जानें फिर क्या हुआ

Varanasi Airport Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई फायरिंग की घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक को पैर में और दूसरे को अंगूठे में चोट लगी है।

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: सरफराज खान के पिता का चेला या अपने पिता से क्रिकेट सीखने वाला, किसकी टीम जीतेगी फाइनल?

Leicestershire vs Middlesex Final: वनडे कप का फाइनल अगले महीने खेला जाएगा. हालांकि, उसके फाइनल की लाइन-अप अभी से तय हो गई है. Mon, 17 Aug 2026 08:05:36 +0530

  Videos
See all

Udhampur News: रामनगर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन! | Security Forces | Indian Army | Search Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:45:16+00:00

Viral Video | मंदिर में मामूली बात पर मचा बवाल, जमकर मारपीट! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:44:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers