Responsive Scrollable Menu

बंकिम बाबू से माफी मांगें; वंदे मातरम रोकने पर बरसे अमित शाह तो कांग्रेस बोली- सवाल कौन उठा रहा

अमित शाह ने कहा, "इनकी (कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए. कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही. हम सब टीवी पर देखते रह गए. 

Continue reading on the app

Raja Sen: नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजा सेन का 71 साल की उम्र में निधन, ‘दामू’ से मिली खास पहचान

Raja Sen: बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक राजा सेन का रविवार, 16 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वह 71 साल के थे। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे राजा सेन का कोलकाता के सरकारी SSKM Hospital में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

लंबे समय से बीमार थे राजा सेन
राजा सेन पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले उनकी फिल्म ‘माया मृदंगा’ के सेट पर गिरने से उनकी पीठ में चोट लगी थी। शुरुआत में चोट को ज्यादा गंभीर नहीं माना गया, लेकिन बाद में इसका असर उनकी चलने-फिरने की क्षमता पर पड़ा। इस साल की शुरुआत में उनके शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी महसूस होने लगी थी।

जांच के बाद डॉक्टरों ने एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या का पता लगाया। इसके बाद फरवरी में उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

वेंटिलेटर पर थे राजा सेन
तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद राजा सेन को SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

डॉक्यूमेंट्री से शुरू किया करियर
राजा सेन का जन्म 1955 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर के तौर पर की थी। उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘Suchitra Mitra’ के लिए उन्हें 1993 में नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट आर्ट्स/कल्चरल फिल्म से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने बंगाली सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी पहचान बनाई। 1997 में टेलीसीरियल ‘सुबर्णलता’ से उन्हें खास पहचान मिली।

‘दामू’ से मिला नेशनल अवॉर्ड
राजा सेन ने 1990 के दशक में फीचर फिल्म निर्देशन की शुरुआत की। उनकी फिल्म ‘Damu’ को काफी सराहना मिली और इस फिल्म ने उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म दिलाया। बच्चों पर आधारित इस फिल्म ने उन्हें बंगाली सिनेमा के प्रमुख फिल्म निर्देशकों में शामिल कर दिया।

परिवार और समाज से जुड़े मुद्दों पर फिल्में
राजा सेन ने अपने करियर में परिवार और समाज से जुड़े विषयों पर कई फिल्में बनाईं। साल 1999 में उनकी फिल्म ‘Atmiyo Swajan’ को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर से सम्मानित किया गया। उनकी कई फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी सराहना और पुरस्कार मिले।

यह भी पढ़े- ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया

Continue reading on the app

  Sports

मैं हार स्वीकार करता हूं...बांग्लादेश ने हमें तीनों डिपार्टमेंट में पछाड़ा, कप्तान बोले- कोई बहाना नहीं

Pat Cummins admits loss: बांग्लादेश के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम की कमियों को खुलकर स्वीकार किया है. कमिंस के अनुसार, मैच के पहले ही दिन बल्लेबाजों का जल्दी सिमटना और गेंदबाजों का दबाव न बना पाना हार की मुख्य वजह रहा. उन्होंने माना कि बांग्लादेश ने अनुशासित खेल दिखाते हुए उन्हें हर विभाग में पछाड़ा. हालांकि, जोश हेज़लवुड के 300 विकेट और कैमरन ग्रीन के जुझारू शतक की तारीफ करते हुए कमिंस ने अगले मुकाबले में मजबूत वापसी का भरोसा जताया है. Sun, 16 Aug 2026 17:31:05 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir News : मौलाना साजिद ने उमर से क्या पूछा ? #omarabdullah #jammuandkashmir #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:12:44+00:00

Amit Shah On Congress | वंदे मातरम का गायन अधूरा छोड़ना शर्मनाक-शाह #ytshorts #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers