Responsive Scrollable Menu

'बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हो...कहीं लोग आपके के साथ ना करने लगें', गोविंदा ने सुनीता आहूजा पर किया पलटवार

Govinda Sunita-Ahuja Controversy: बॉलीवुड के हीरो नंबर.1 यानी गोविंदा और सुनीता आहूजा काफी लंबे समय सुर्खियों में बने हुए. सुनीता काफी टाइम से गोविंदा के खिलाफ बयानबाजी करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थे. इसको लेकर भी सुनीता ने टिप्पणी की थी. उन्होंने गोविंदा को लेकर कहा कि अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने गोविंदा को शुगर डैडी तक कह दिया था. अब गोविंदा ने सुनीता के इन्हीं बयानों का पलवटवार किया है. गोविंदा ने सुनीता को लेकर कहा कि आप बहुत गलियां देने लगी हो. ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा ले. आप जैसा व्यवहार करेंगी. वेसा ही लोग करेंगे. 

'बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हो...'

गोविंदा ने सुनीता पर बयानों को लेकर पलटवार करते हुए कहा,'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा लें। अब लोग आपका आईना देखेंगे. युवा आपसे उम्मीद रखते हैं कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वैसा ही वो भी करेंगे। कहीं आपके साथ भी लोग मां-बहन की गाली देने लग जाएं तो हम सब बहुत शर्मिंदा हो जाएंगे. ये मत कीजिए। मां-बहन के नाम को सस्ता कर दिया है. आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती.'

'थोड़ा सा आप अपनी हद में रहिए'

वहीं, दूसरे वीडियो में गोविंदा ने सुनीता के गर्लफ्रेंड वाले बयान को लेकर कहा, 'देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया, जो यंगस्टर्स रहीं. आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि लोगों के दिल से उतर जाऊं, शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई है, ऊपर वाले ने दी हैं.  इसका मतलब यह नहीं है कि जिसके पास नहीं है, उसे आप जलील करें. थोड़ा सा आप अपनी हद में रहिए.'

क्या है विवाद की वजह

दरअसल, गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी, दोनों फिल्म के प्रमोशन और अन्य वजहों से कई बार साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं. गोविंदा और कोमल को हाल ही में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था. जिसको लेकर सुनीता ने कहा था, 'पिक्चर बनना भी तो चाहिए? प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. क्या बोलने का...' इसके बाद उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा, 'बेटी उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.' सुनीता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कोमल के कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा, 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम कपड़ा तो ढंग का पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं. बहुत बुरा है, दिमाग खराब हो चुका है.' सुनीता के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. 

 गोविंदा ने कोमल नाम को लेकर भी दी थी सफाई

वहीं, सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में भी 'कोमल' नाम का जिक्र किया था.  इसको लेकर गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत में कोमल को लेकर कहा था कि वह उनके बेहद आभारी हैं.बिना वजह विवादों में घसीटे जाने के बावजूद उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बात नहीं कही. ऐसे में जब गोविंदा के अफेयर की खबरें उड़ने लगी तो रानी स्वर्णकार का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार कहा जाने लगा. पैपराजी से बातचीत में एक्टर ने कहा था, 'मैम का नाम  रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) है. यही नाम से उन्हें बुलाया जाए.'

रानी स्वर्णकार बोलीं अपने नाम को लेकर

वहीं, रानी स्वर्णकार ने भी अपने नाम को लेकर साफ किया था. उन्होंने उसी वीडियो में कहा था, 'नमस्कार मैं हूं एक्ट्रेस  रानी स्वर्णकार, बहुत जल्द मेरी फिल्म रूपा आने वाली है, जिसमें में सुपरस्टार गोविंदा जी के साथ हीरोइन का किरदार निभा रही हूं.फिल्म इंडस्ट्री में मेरा इंट्रोडक्शन रानी स्वर्णकार के नाम से हुआ है, मुझे खुशी होगी, अगर आप लोग मुझे उसी नाम से बुलाएंगे.'

ये भी पढ़ें: 'पापा मम्मी को खूब पीटते थे...', हिमांशी खुराना ने सुनाया खौफनाक किस्सा, बोलीं- 'मैं रात में रोती थी'

Continue reading on the app

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन पर मांगा जवाब

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पान मसाला विज्ञापन मामले में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि विज्ञापन प्रतिबंधित निजी पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। नोटिस में तीनों अभिनेताओं से विज्ञापन में उनकी …

The post शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन पर मांगा जवाब appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

टीम को मुझ पर भरोसा नहीं... गॉल टेस्ट के बीच छलका रविंद्र जडेजा का दर्द, बताया कैसे उनके साथ हुआ 'भेदभाव'

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी क्रम पर खुलकर बात की. श्रीलंका के साथ जारी गॉल टेस्ट के दूसरे दिन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए जडेजा ने कहा कि जब उन्हें 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था तो उनका मनोबल टूट जाता था. जडेजा के माना कि वह टीम इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना चाहते हैं. Sun, 16 Aug 2026 14:14:18 +0530

  Videos
See all

बंगाल में आज से Ayushman Bharat लागू! 6 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:41:39+00:00

PM मोदी का प्रकृति प्रेम! मोर और गाय संग बिताए भावुक पल | Independence Day | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers