बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर के बीच क्यों बंधा है लाल धागा? जानिए देवघर की इस परंपरा का रहस्य
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में दो मंदिरों के बीच बंधा लाल धागा श्रद्धालुओं की जिज्ञासा बढ़ाता है. आखिर बाबा बैद्यनाथ मंदिर और मां पार्वती मंदिर के शिखरों को जोड़ने वाले इस धागे के पीछे क्या मान्यता है? जानिए शिव-शक्ति के अटूट प्रेम से जुड़ी इस अनोखी परंपरा का रहस्य.
The post बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती मंदिर के बीच क्यों बंधा है लाल धागा? जानिए देवघर की इस परंपरा का रहस्य appeared first on Prabhat Khabar.
Stuffed Tomato Chaat: टमाटर में भरें चटपटा मसाला, बिना ज्यादा मेहनत के बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक
Stuffed Tomato Chaat: आमतौर पर चाट का नाम सुनते ही आलू, पापड़ी या दही वाली चाट याद आती है, लेकिन स्टफ्ड टोमैटो चाट इन सबसे थोड़ी अलग है। इसमें पके हुए टमाटरों को ही चाट के लिए बेस बनाया जाता है और उनके अंदर मसालेदार फिलिंग भरी जाती है।
इसे आप शाम के स्नैक, छोटी पार्टी या घर पर अचानक आए मेहमानों के लिए भी तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से किचन में मिल जाती हैं।
स्टफ्ड टोमैटो चाट के लिए सामग्री
टमाटर के लिए
- 6-8 मध्यम आकार के टमाटर
- 2 उबले हुए आलू
- आधा कप उबले चने
- ¼ कप बारीक कटा प्याज
- ½ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1 हरी मिर्च
- थोड़ा हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
चाट की टॉपिंग के लिए
- दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- सेव
- अनार के दाने
- थोड़ा सा भुना जीरा
ऐसे बनाएं स्टफ्ड टोमैटो चाट
1. टमाटर को करें तैयार
सबसे पहले टमाटरों को धोकर ऊपर का थोड़ा हिस्सा काट लें। चम्मच की मदद से अंदर का गूदा सावधानी से निकाल लें, ताकि टमाटर का आकार बना रहे।
2. फिलिंग तैयार करें
एक बड़े बाउल में उबले आलू, चने, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। इसमें नमक, चाट मसाला और थोड़ा भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. टमाटरों में भरें मसाला
अब तैयार चटपटी फिलिंग को एक-एक करके खोखले किए हुए टमाटरों में भरें। ऊपर से इसे हल्का दबा दें, ताकि भरावन बाहर न निकले।
4. अब आएगी चाट वाली फिनिशिंग
भरे हुए टमाटरों के ऊपर दही, हरी चटनी और मीठी चटनी डालें। इसके बाद चाट मसाला और हल्की लाल मिर्च छिड़कें।
5. सजाएं और करें सर्व
आखिर में ऊपर से सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालें। बस तैयार है आपकी रंग-बिरंगी स्टफ्ड टोमैटो चाट। इसे तुरंत सर्व करें, ताकि टमाटर की ताजगी और चाट का क्रंच बरकरार रहे।
अगर आप रोज की आलू या पापड़ी चाट से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो स्टफ्ड टोमैटो चाट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें टमाटर के साथ चना, आलू, दही, चटनी और मसालों का कॉम्बिनेशन इसे खास स्वाद देता है।
नोट: चाट को सर्व करने से ठीक पहले ही दही, चटनी और सेव डालें। इससे इसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: तीसरे सोमवार भोलेनाथ को चढ़ाएं केले की पंजीरी, स्वाद में भी लाजवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










