Responsive Scrollable Menu

Stuffed Tomato Chaat: टमाटर में भरें चटपटा मसाला, बिना ज्यादा मेहनत के बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक

Stuffed Tomato Chaat: आमतौर पर चाट का नाम सुनते ही आलू, पापड़ी या दही वाली चाट याद आती है, लेकिन स्टफ्ड टोमैटो चाट इन सबसे थोड़ी अलग है। इसमें पके हुए टमाटरों को ही चाट के लिए बेस बनाया जाता है और उनके अंदर मसालेदार फिलिंग भरी जाती है।

इसे आप शाम के स्नैक, छोटी पार्टी या घर पर अचानक आए मेहमानों के लिए भी तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से किचन में मिल जाती हैं।

स्टफ्ड टोमैटो चाट के लिए सामग्री
टमाटर के लिए

  • 6-8 मध्यम आकार के टमाटर
  • 2 उबले हुए आलू
  • आधा कप उबले चने
  • ¼ कप बारीक कटा प्याज
  • ½ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 हरी मिर्च
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार

चाट की टॉपिंग के लिए

  • दही
  • हरी चटनी
  • मीठी चटनी
  • चाट मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर
  • सेव
  • अनार के दाने
  • थोड़ा सा भुना जीरा
स्टफ्ड टोमैटो चाट के लिए सामग्री

ऐसे बनाएं स्टफ्ड टोमैटो चाट
1. टमाटर को करें तैयार
सबसे पहले टमाटरों को धोकर ऊपर का थोड़ा हिस्सा काट लें। चम्मच की मदद से अंदर का गूदा सावधानी से निकाल लें, ताकि टमाटर का आकार बना रहे।

2. फिलिंग तैयार करें
एक बड़े बाउल में उबले आलू, चने, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। इसमें नमक, चाट मसाला और थोड़ा भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें।

3. टमाटरों में भरें मसाला
अब तैयार चटपटी फिलिंग को एक-एक करके खोखले किए हुए टमाटरों में भरें। ऊपर से इसे हल्का दबा दें, ताकि भरावन बाहर न निकले।

सजाएं और करें सर्व

4. अब आएगी चाट वाली फिनिशिंग
भरे हुए टमाटरों के ऊपर दही, हरी चटनी और मीठी चटनी डालें। इसके बाद चाट मसाला और हल्की लाल मिर्च छिड़कें।

5. सजाएं और करें सर्व
आखिर में ऊपर से सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालें। बस तैयार है आपकी रंग-बिरंगी स्टफ्ड टोमैटो चाट। इसे तुरंत सर्व करें, ताकि टमाटर की ताजगी और चाट का क्रंच बरकरार रहे।

अगर आप रोज की आलू या पापड़ी चाट से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो स्टफ्ड टोमैटो चाट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें टमाटर के साथ चना, आलू, दही, चटनी और मसालों का कॉम्बिनेशन इसे खास स्वाद देता है।

नोट: चाट को सर्व करने से ठीक पहले ही दही, चटनी और सेव डालें। इससे इसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: तीसरे सोमवार भोलेनाथ को चढ़ाएं केले की पंजीरी, स्वाद में भी लाजवाब

Continue reading on the app

Sawan Somvar Special: तीसरे सोमवार भोलेनाथ को चढ़ाएं केले की पंजीरी, स्वाद में भी लाजवाब

Sawan Somvar Bhog: सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत का खास महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद शिवजी को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाया जाता है।  इस बार केले की पंजीरी बनाएं इसमें केले के साथ बादाम, काजू, किशमिश, खसखस और नारियल जैसी चीजें डाली जाती हैं।

मिठास के लिए मिश्री और खुशबू के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर इस बार कुछ अलग और आसानी से बनने वाला प्रसाद तैयार करना चाहते हैं, तो केले की पंजीरी ट्राई कर सकते हैं।

केले की पंजीरी के लिए सामग्री

  • 2 पके हुए केले
  • 2 बड़े चम्मच खसखस
  • आधा कप कटे हुए बादाम
  • एक चौथाई कप काजू
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
  • आधा कप पिसी हुई मिश्री या स्वादानुसार
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 से 2 चम्मच घी
केले की पंजीरी के लिए सामग्री

ऐसे तैयार करें केले की पंजीरी

1. केले को घी में भूनें
सबसे पहले पैन में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें मैश किए हुए केले डाल दें। इन्हें धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। जब केले का पानी कम होने लगे और हल्का सुनहरा रंग दिखाई दे, तो इन्हें अलग निकाल लें।

2. खसखस और ड्राई फ्रूट्स भूनें
अब उसी पैन में खसखस डालकर हल्का भूनें। इसके बाद बादाम, काजू और किशमिश डालकर कुछ देर चलाएं। ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर ही भूनें, ताकि उनका स्वाद और खुशबू अच्छी तरह बनी रहे।

3. नारियल को करें हल्का रोस्ट
अब पैन में सूखा नारियल डालें और करीब एक-दो मिनट तक भूनें। नारियल हल्का भुनते ही इसमें अच्छी खुशबू आने लगेगी।

तैयार करें केले की पंजीरी

4. सभी चीजों को एक साथ मिलाएं
अब भुने हुए केले को पैन में डालकर ड्राई फ्रूट्स और नारियल के साथ अच्छी तरह मिला लें। इसमें पिसी हुई मिश्री और इलायची पाउडर डालें और धीमी आंच पर कुछ देर चलाएं।

5. ठंडा करके लगाएं भोग
पंजीरी अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। पूजा की थाली में निकालकर भगवान शिव को भोग अर्पित कर सकते हैं। बची हुई पंजीरी को एयरटाइट डिब्बे में भी रखा जा सकता है।

केले और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह पंजीरी स्वाद में मीठी और काफी भरपेट होती है। सावन सोमवार का व्रत रखने वाले लोग इसे अपनी व्रत परंपरा के अनुसार प्रसाद या फलाहार के रूप में ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: साबूदाना खिचड़ी बनेगी एकदम खिली-खिली! अपनाएं ये आसान ट्रिक, स्वाद और पोषण दोनों मिलेगा भरपूर

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया को दुविधा में डाला, अब कैसे होगी साई सुदर्शन की वापसी?

साई सुदर्शन पिछले करीब 1 साल से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की पोजिशन पर खेल रहे थे लेकिन अभी तक खुद को स्थापित नहीं कर सके थे. देवदत्त पडिक्कल की इस एक पारी ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी है. Sun, 16 Aug 2026 23:04:59 +0530

  Videos
See all

Final Cut: दिल्ली में खौफनाक मर्डर | Varanasi Airport Firing | kamesh Rai | Kalyanpuri Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:03:13+00:00

CJP Saurav Das On PM Modi: Saurav Das ने पीएम मोदी के दिमाग नक्सल वाले बयान पर सुनिए क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers