लापता लेडीज एक्टर Satendra Soni ने रोते हुए बनाया वीडियो, डायरेक्टर के लिए कही ये बात
Laapataa Ladies Actor Viral Video: बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर सतेन्द्र सोनी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, एक्टर ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. सतेन्द्र का दावा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बावजूद उन्हें उनकी पेमेंट नहीं दी गई. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की गई, धमकाया गया और होटल से बाहर निकालने की कोशिश भी की गई. वहीं अब उनकी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोगों ने एक्टर के समर्थन में आवाज उठाई. कुछ ही घंटों बाद सतेन्द्र ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि पुलिस की मदद से वो सुरक्षित हैं और मुंबई लौट चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















