नोएडा प्राधिकरण की नई आधुनिक इमारत, सीईओ और अध्यक्ष के लिए हाईटेक ऑफिस, जनसुनवाई के 400 सीट वाला ऑडिटोरियम, जाने
नोएडा प्राधिकरण की नई इमारत बाहर से ही अपनी आधुनिक डिजाइन और आकर्षक वास्तुकला के कारण लोगों का ध्यान खींचती है. उत्तर प्रदेश की सरकारी इमारतों में इस तरह का डिजाइन कही भी देखने को नहीं मिलता है. रात और दिन दोनों समय इसकी खूबसूरती अलग ही नजर आती है. नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे की तरफ से देखने पर ये बिल्डिंग आपको अपनी ओर आकर्षित करती है.
Video: फ्लैट की बालकनी बनेगी खेत! बिना पानी-मिट्टी घर में उगाएं सब्जियां, जानें भविष्य की खेती का फॉर्मूला
Hydroponic Farming Tips: महानगरों की तर्ज पर अब देवघर जैसे शहरों में भी बिना जमीन और मिट्टी के घर बैठे ताजी सब्जियां उगाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. कंक्रीट के जंगलों और फ्लैट कल्चर के बीच 'हाइड्रोपोनिक फार्मिंग' (पानी में खेती) शहरी लोगों के लिए एक बेहतरीन समाधान बनकर उभरी है, जो कम जगह में शुद्ध खान-पान की गारंटी देती है. देवघर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विवेक कश्यप के मुताबिक, इस आधुनिक तकनीक में मिट्टी की जगह पोषक तत्वों से भरपूर पानी (न्यूट्रिएंट सॉल्यूशन) का इस्तेमाल होता है. इसे घर की छत, बालकनी या किचन के किसी भी छोटे कोने में आसानी से सेटअप किया जा सकता है. इसमें पारंपरिक खेती के मुकाबले 90 फीसदी तक पानी की बचत होती है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं. इस विधि से टमाटर, पालक, धनिया और मिर्च जैसी सब्जियां सालभर बिना किसी कीटनाशक के उगाई जा सकती हैं. कम लागत और सीमित संसाधनों में आत्मनिर्भर बनाने वाली यह तकनीक आने वाले दिनों में शहरी बागवानी की तस्वीर बदलने वाली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























