राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंट्रोल रूम प्रभारी समेत 40 लोग SIT जांच में दोषी, सुरक्षा व्यवस्था में बड़े फेरबदल की तैयारी
Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट, चेतन की बाइक और हुडी पुलिस ने किया जब्त
Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस इन दिनों सुर्खियों में है. आए दिन मामले में नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. लोनावला ग्रामीण पुलिस ने मामले में रविवार को आरोपी चेतन चौधरी की एक बाइक जब्त कर ली है. ये कार्रवाई केतन अग्रवाल मर्डर केस के सिलसिले में हुई है.
फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस की मानें तो आरोपी चेतन इसी बाइक से पुणे से लोहागढ़ किले तक गया था. गाड़ी के अलावा, पुलिस ने उस हुडी और हेडफोन को भी बरामद कर लिया है, जो उसने मर्डर वाले दिन पहना हुआ था. लोनावला पुलिस ने साफ किया है कि जब्त की गई बाइक और घचटना के दिन आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों की फॉरेंसिक जांच की गई है. फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार है.
Another video shows Siya Goyal with boyfriend Chetan Chaudhary at a cricket match. Siya and Chetan conspired to kill Pune businessman Ketan Agarwal and are presently in police custody. https://t.co/VwPrNrn3k6 pic.twitter.com/R2h8OWTCgs
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) June 28, 2026
केतन अग्रवाल मर्डरकेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: केतन को धक्का देने के बाद क्या बोली थी सिया गोयल? गार्ड ने खोला राज
सिया के माता-पिता से पुलिस की पूछताछ
इससे पहले मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल और पिता प्रवीण गोयल को पूछताछ के लिए लोनावला पुलिस थाने बुलाया गया था. दोनों से पुलिस ने पूछताछ भी की.
केतन अग्रवाल मर्डरकेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pune Murder Case: केतन की मौत की फुल प्रूफ प्लानिंग के बाद भी कैसे पकड़े गए सिया और चेतन? बहन ने किया ‘खेला’
18 जून को हुआ था केतन का मर्डर
दरअसल, 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. पुलिस ने शुरुआत में इसे एक्सीडेंटल डेथ माना लेकिन जब जांच शुरू हुई तो केस पूरा घूम गया क्योंकि ये मामला एक्सीडेंट नहीं मर्डर का निकला. पुलिस ने मामले में आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था और 29 जून तक उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था.
केतन अग्रवाल मर्डरकेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Pune Murder: पहले केतन को धक्का देकर मारा फिर मासूम बनकर शेयर की इमोशनल स्टोरी, पुणे की सिया ने बहाए ‘मगरमच्छ के आंसू’
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है. मामले में बड़ा अपडेट ये है कि वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सासंद उज्ज्वल निकम इस केस में केतन अग्रवाल की पैरवी करेंगे. खास बात है कि उज्ज्वल निकम ही वह शख्स है, जिसने कसाब को फांसी दिलवाई थी.
केतन अग्रवाल मर्डरकेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Exclusive: जिस किले पर हुई केतन की हत्या, वहीं पहुंचा न्यूजनेशन, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी- सीएम
उज्ज्वल निकम को केस की कमान ऐसे वक्त में सौंपी गई है, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से केतन के पिता ने मुलाकात की. उन्होंने मामले में जल्द न्याय की मांग की. सीएम ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी.
जुलाई में होनी थी केतन-सिया की शादी
खास बात है कि केतन और सिया जुलाई में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले थे. दोनों के परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. सिया के जन्मदिन पर केतन ने उसे खूब सारे सरप्राइज दिए थे, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. पूछताछ के दौरान, सिया ने कबूल किया कि उसे केतन से शादी नहीं करनी थी.



News Nation















