Responsive Scrollable Menu

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में JE समेत 3,993 पदों पर भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए बड़ा मौका

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती खास मौका लेकर आई है। RRB JE Recruitment 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर सहित संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

3,993 पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी की इस भर्ती में कुल 3,993 रिक्तियां हैं। इनमें 1,699 पद सामान्य वर्ग, 624 एससी, 363 एसटी, 913 ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में BE/BTech की डिग्री जरूरी है। वहीं, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि उम्मीदवार की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख यानी 13 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे पात्र नहीं होंगे।

18 से 33 साल तक के उम्मीदवारों को मौका
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?
आरआरबी जेई भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1 और CBT-2) परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। दोनों CBT की परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। परीक्षा दिसंबर 2026 में संभावित है।

Continue reading on the app

Sunshine Pictures IPO: कमांडो, नमस्ते लंदन, द केरला स्टोरी की प्रोड्यूसर का इश्यू 18 अगस्त से, ग्रे मार्केट में चढ़ा शेयर

Sunshine Pictures IPO: सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड फिल्मों, टीवी सीरियलों और वेब सीरीज को बनाने, डेवलप करने, प्रोड्यूस करने, मार्केटिंग करने और डिस्ट्रीब्यूट करने का काम करती है। अभी यह जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर दो फिल्में को-प्रोड्यूस कर रही है। साथ ही दूरदर्शन के लिए एक वेब सीरीज बना रही है

Continue reading on the app

  Sports

टीम को मुझ पर भरोसा नहीं... गॉल टेस्ट के बीच छलका रविंद्र जडेजा का दर्द, बताया कैसे उनके साथ हुआ 'भेदभाव'

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी क्रम पर खुलकर बात की. श्रीलंका के साथ जारी गॉल टेस्ट के दूसरे दिन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए जडेजा ने कहा कि जब उन्हें 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था तो उनका मनोबल टूट जाता था. जडेजा के माना कि वह टीम इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना चाहते हैं. Sun, 16 Aug 2026 14:14:18 +0530

  Videos
See all

बंगाल में आज से Ayushman Bharat लागू! 6 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:41:39+00:00

PM मोदी का प्रकृति प्रेम! मोर और गाय संग बिताए भावुक पल | Independence Day | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers