नोएडा PG हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी को बिहार पुलिस ने शराब तस्करी में पकड़ा और जेल भेज दिया
UP News: नोएडा के एक पीजी में हुई युवती की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. जांच में पता चला कि हत्या का आरोपी माचिस मांगने को लेकर हुए विवाद में शामिल था. आरोपी को बिहार में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
The post नोएडा PG हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी को बिहार पुलिस ने शराब तस्करी में पकड़ा और जेल भेज दिया appeared first on Prabhat Khabar.
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे पति रणवीर:ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और वाइड-लेग जींस में दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक, देखें तस्वीरें
दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने रणवीर भी पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर कार में बैठे नजर आए। प्रेग्नेंट दीपिका ने ओवरसाइज्ड लाइट ब्लू शर्ट के साथ ढीली और वाइड-लेग ब्लू जींस पहनी थी। दोनों आउटफिट का टोन एक जैसा था, जिससे उनका लुक कोऑर्डिनेटेड नजर आया। शर्ट में क्लासिक कॉलर, बटन-डाउन फ्रंट और फुल स्लीव्स थीं। उन्होंने ढीली शर्ट के साथ फिटेड बॉटम पहनने के बजाय वाइड-लेग डेनिम चुनी, जो पैरों पर ढीली थी। दीपिका ने लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया। उन्होंने डार्क लेदर शोल्डर बैग और ब्राउन-टिंटेड सनग्लासेस पहने थे। मेकअप सिंपल रखा और बालों को स्लीक बन में बांधा। उनके ग्रीन मैनीक्योर ने लुक में रंग का टच जोड़ा। अप्रैल में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट दीपिका और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं, हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, रणवीर की लास्ट 2 फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹1149 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1813 करोड़ ग्रॉस कमाई की। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










.jpg)

