नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने नवंबर 2025 में लाल किले पर हुए धमाके के मामले में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें तीन और लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें एक फरार पीडियाट्रिशियन (बच्चों का डॉक्टर) भी है।
दिल्ली-NCR में 30 जून के बाद मौसम बदलने वाला है। गरज-चमक के साथ बारिश के साथ जुलाई महीने की शुरुआत होगी, जिससे मानसून की पूरी एंट्री हो जाएगी, जानें आने वाले दिनों में मौसम कैसे रहेगा? जानें IMD का ताजा अपडेट
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में क्रिकेट के साथ-साथ एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के रवैये से नाराज नजर आए और उन्होंने मैदान पर ही उन्हें टीम के साथ विकेट का जश्न मनाने के लिए बुला लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
यह मामला न्यूजीलैंड की पहली पारी के 114वें ओवर का है। स्पिनर शोएब बशीर ने नाथन स्मिथ का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा था। विकेट मिलते ही इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए एक साथ जुट गए, लेकिन जोफ्रा आर्चर वहां नहीं पहुंचे। कप्तान स्टोक्स ने यह देखा तो उन्होंने बाउंड्री पर तैनात आर्चर को तुरंत इशारे से बुलाया और टीम के साथ विकेट के जश्न में शामिल होने को कहा।
????Ben Stokes had some words for Jofra Archer after the pacer initially didn't join in the celebrations following Shoaib Bashir's caught and bowled. Bashir had dropped a catch off Archer's bowling the over before pic.twitter.com/7FiKNzQdKV
हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की दूसरी वजह भी बताई। दरअसल, इससे ठीक एक ओवर पहले शोएब बशीर ने आर्चर की गेंद पर टॉम ब्लंडेल का बड़ा आसान सा कैच छोड़ दिया था। ऐसे में कुछ फैंस का मानना था कि आर्चर उसी बात से निराश थे और इसलिए उन्होंने विकेट का जश्न नहीं मनाया।
This 23 second clip sums up Jofra Archer as a cricketer. Has the heart of a pea and filled with arrogance. Good on Ben Stokes to call him out and asking to celebrate the wicket with his teammates. Ben Stokes setting the right example as a captain and cricketer. Cricket is a team… pic.twitter.com/cX9rJg9lX3
— Troll cricket unlimitedd (@TUnlimitedd) June 27, 2026
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 317 रन की शानदार साझेदारी की। लैथम ने 214 गेंदों में 151 रन बनाए, जबकि कॉनवे ने 224 गेंदों पर 157 रन की शानदार पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर को भी 2 सफलताएं मिलीं।
स्टोक्स के लिए यह मैच एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए और 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने हासिल की थी।
122 टेस्ट मैचों में स्टोक्स अब 7,243 रन और 250 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैथ्यू हॉगार्ड (248 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के नौवें सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव भी हासिल कर लिया। मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है और न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर अहम बढ़त हासिल कर ली है।