बच्चों के लिए खरीदें ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, पढ़ाई होगी आसान और मजेदार
Kids Learning Gadgets: अगर आप बच्चों के लिए ऐसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की तलाश में हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन में भी मदद करें, तो एजुकेशनल टैबलेट, स्मार्टवॉच, वायरलेस हेडफोन, लर्निंग रोबोट और डिजिटल राइटिंग टैबलेट बेहतरीन विकल्प हैं।
आत्मघाती हमले से दहली कराची, पाकिस्तान रेंजर्स के हेडक्वार्टर के पास हुआ ब्लास्ट
पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-6 स्थित रेंजर्स हेडक्वार्टर (पाकिस्तान रेंजर्स का मुख्यालय) के पास जोरदार धमाके और भारी गोलीबारी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स कंपाउंड के नजदीक विस्फोट किया. सूत्रों का कहना है कि पहला धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिसके बाद दो छोटे विस्फोट भी हुए.
ADVERTISEMENT
बताया जा रहा है कि इलाके में करीब आधे घंटे तक लगातार गोलीबारी होती रही. हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है. फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही हताहतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है. सुरक्षा बल पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.



Asianetnews
News Nation


















