Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड टीम में खींचतान?: बशीर के विकेट को सेलिब्रेट करने नहीं आए आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने लगा दी क्लास

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में क्रिकेट के साथ-साथ एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के रवैये से नाराज नजर आए और उन्होंने मैदान पर ही उन्हें टीम के साथ विकेट का जश्न मनाने के लिए बुला लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

यह मामला न्यूजीलैंड की पहली पारी के 114वें ओवर का है। स्पिनर शोएब बशीर ने नाथन स्मिथ का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा था। विकेट मिलते ही इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए एक साथ जुट गए, लेकिन जोफ्रा आर्चर वहां नहीं पहुंचे। कप्तान स्टोक्स ने यह देखा तो उन्होंने बाउंड्री पर तैनात आर्चर को तुरंत इशारे से बुलाया और टीम के साथ विकेट के जश्न में शामिल होने को कहा।

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की दूसरी वजह भी बताई। दरअसल, इससे ठीक एक ओवर पहले शोएब बशीर ने आर्चर की गेंद पर टॉम ब्लंडेल का बड़ा आसान सा कैच छोड़ दिया था। ऐसे में कुछ फैंस का मानना था कि आर्चर उसी बात से निराश थे और इसलिए उन्होंने विकेट का जश्न नहीं मनाया।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 317 रन की शानदार साझेदारी की। लैथम ने 214 गेंदों में 151 रन बनाए, जबकि कॉनवे ने 224 गेंदों पर 157 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर को भी 2 सफलताएं मिलीं।

स्टोक्स के लिए यह मैच एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए और 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने हासिल की थी।

122 टेस्ट मैचों में स्टोक्स अब 7,243 रन और 250 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैथ्यू हॉगार्ड (248 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के नौवें सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव भी हासिल कर लिया। मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है और न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर अहम बढ़त हासिल कर ली है।

Continue reading on the app

T20 वर्ल्ड कप 2028: 8 टीमों ने सीधे किया क्वालिफाई, स्कॉटलैंड बाहर; फिसड्डी पाकिस्तान को भी मिलेगा फायदा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज खत्म होने के साथ ही 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों ने सीधा क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, मौजूदा टूर्नामेंट के दोनों ग्रुपों में शीर्ष 4 स्थान पर रहने वाली टीमें अगले वर्ल्ड कप में सीधे जगह बनाती हैं।

ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने अगले विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने सीधी एंट्री हासिल की। हालांकि, स्कॉटलैंड के लिए यह बड़ा झटका रहा। टीम के पास सीधे क्वालिफाई करने का मौका था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद वह टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी और अब उसे क्वालिफायर का रास्ता तय करना पड़ सकता।

पाकिस्तान को मेजबान होने का मिलेगा फायदा
आईसीसी के नियमों के मुताबिक कुल 12 टीमों वाले 2028 टी20 वर्ल्ड कप में नौवां स्थान पाकिस्तान को मिलेगा, क्योंकि वह टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में ग्रुप-2 में पांचवें स्थान पर रहा और पांच मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सका, लेकिन मेजबान होने के कारण उसकी जगह पहले से तय है।

10वें स्थान का फैसला रैंकिंग से होगा
10वां स्थान 6 जुलाई 2026 तक जारी होने वाली आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग के आधार पर मिलेगा। मौजूदा स्थिति में आयरलैंड नौवें स्थान पर है और इसी वजह से उसे सीधा टिकट मिलता दिख रहा है। हालांकि रैंकिंग में बदलाव होने पर यह स्थिति बदल भी सकती है। वहीं, बाकी दो स्थान ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए तय होंगे। इसके लिए पहले क्षेत्रीय क्वालिफायर आयोजित होंगे और फिर 10 टीमों का ग्लोबल क्वालिफायर खेला जाएगा।

फिलहाल नीदरलैंड (14वीं रैंकिंग) और स्कॉटलैंड (11वीं रैंकिंग) को मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है। अगर रैंकिंग में गिरावट आती है तो आयरलैंड को भी यही रास्ता अपनाना होगा।

इस बीच आईसीसी ने अगले साल श्रीलंका में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की भी तस्वीर साफ कर दी। मेजबान श्रीलंका के अलावा 6 जुलाई 2026 की टी20 रैंकिंग के आधार पर शीर्ष पांच टीमें इसमें खेलेंगी। मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करती नजर आ रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड टीम में खींचतान?: बशीर के विकेट को सेलिब्रेट करने नहीं आए आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने लगा दी क्लास

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में क्रिकेट के साथ-साथ एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के रवैये से नाराज नजर आए और उन्होंने मैदान पर ही उन्हें टीम के साथ विकेट का जश्न मनाने के लिए बुला लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

यह मामला न्यूजीलैंड की पहली पारी के 114वें ओवर का है। स्पिनर शोएब बशीर ने नाथन स्मिथ का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा था। विकेट मिलते ही इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए एक साथ जुट गए, लेकिन जोफ्रा आर्चर वहां नहीं पहुंचे। कप्तान स्टोक्स ने यह देखा तो उन्होंने बाउंड्री पर तैनात आर्चर को तुरंत इशारे से बुलाया और टीम के साथ विकेट के जश्न में शामिल होने को कहा।

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की दूसरी वजह भी बताई। दरअसल, इससे ठीक एक ओवर पहले शोएब बशीर ने आर्चर की गेंद पर टॉम ब्लंडेल का बड़ा आसान सा कैच छोड़ दिया था। ऐसे में कुछ फैंस का मानना था कि आर्चर उसी बात से निराश थे और इसलिए उन्होंने विकेट का जश्न नहीं मनाया।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 317 रन की शानदार साझेदारी की। लैथम ने 214 गेंदों में 151 रन बनाए, जबकि कॉनवे ने 224 गेंदों पर 157 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर को भी 2 सफलताएं मिलीं।

स्टोक्स के लिए यह मैच एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए और 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने हासिल की थी।

122 टेस्ट मैचों में स्टोक्स अब 7,243 रन और 250 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैथ्यू हॉगार्ड (248 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के नौवें सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव भी हासिल कर लिया। मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है और न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर अहम बढ़त हासिल कर ली है।

Sat, 27 Jun 2026 21:20:59 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ड्यूटी पर ये क्या कर बैठे SI? #Bihar #ViralVideo #BiharPolice #muharram #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T17:06:02+00:00

'हम सबको साथ लेकर चलते हैं, बाकी लोग राजनीति करते हैं' - BJP | #BJP #UPElection2027 #UPPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T17:10:10+00:00

Weather News Today: अगले 48 घंटे में भयंकर बारिश का अलर्ट! | Monsoon 2026 | Heavy Rain | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T17:10:08+00:00

Medha Shankr: शंकर महादेवन के कार्यक्रम में पहुंचीं मेधा शंकर #medhashankr #aajtak #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T17:07:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers