Responsive Scrollable Menu

कृति सेनन को मिला प्यार में धोखा? रूमर्ड बॉयफ्रेंड दूसरी लड़की संग करते दिखे पार्टी इंजॉय, वायरल तस्वीरों ने मचाया बवाल

Kriti Sanon- Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) एक तरफ अपनी कॉकटेल 2 फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही हैं, जो रिलीज हो चुकी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, इसके साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, लंबे समय से उनका नाम यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ जोड़ा जाता रहा है. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात नहीं की. लेकिन दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया गया. ऐसे में उन्हें कृति रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहा जाने लगा. अब इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी किसी और लड़की के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसके बाद लोगों ने तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-

दूसरी लड़की के साथ दिखे कबीर बहिया

हाल ही में रेडिट पर कुछ तस्वीरें और स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें कबीर बहिया एक लड़की के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें एक इंस्टाग्राम रील के स्क्रीनशॉट हैं. रील 'आलिया मोहन' नाम के अकाउंट पर शेयर की गई थी. इन तस्वीरों में कबीर दोस्तों के साथ एक शादी की पार्टी में इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बातें शुरू हो गई कि क्या कृति सेनन और कबीर बहिया के बीच अनबन चल रही है.

Kriti Sanon's boyfriend Kabir with another girl? Did they break Up?
by u/dontsharegossip in BollyBlindsNGossip

फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

वायरल तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, 'रेडिट यूजर्स ने इस बारे में पहले ही प्रीडिक्ट कर लिया था कि वह कृति से शादी नहीं करेगा.' वही, दूसरे ने लिखा, 'मैं खुश हूं कि उसने ऐसा किया है मुझे उससे कभी अच्छी वाइव्स नहीं आती हैं.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हो सकता है वो कैसेनोवा हों?' हालांकि ये सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों की राय है. अभी तक इन दावों की किसी भी स्तर पुष्टि नहीं हुई है.

करीबी सूत्र ने दी सफाई

वायरल तस्वीरों के बाद कबीर बहिया के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को इन अटकलों पर सफाई दी. जिस लड़की के साथ कबीर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वह उनकी फैमिली की पुरानी दोस्त हैं. इतना ही नहीं, कबीर उन्हें अपनी बहन की तरह मानते हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों का गलत मतबल निकाल रहे हैं. 

Photograph: (Go to BollyBlindsNGossip r/BollyBlindsNGossip)

काफी समय से अफेयर को लेकर हो रही चर्चा

कृति सेनन और कबीर बहिया का नाम काफी लंबे से जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है. इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ना शुरू किया था. कृति के बर्थडे के दौरान दोनों की वेकेशन से जुड़ी कई फोटो ने भी डेटिंग की खबरों को हवा दी थी. इसके अलावा कृति की बहन नुपुर सेनन की शादी में भी कबीर बहिया भी दिखाई दिए थे. उस दौरान दोनों की एक साथ मौजूदगी ने रिलेशन की चर्चाओं को तेज किया था. 

9 साल का अंतर कबीर और कृति में

कृति सेनन और कबीर बहिया के रूमर्ड रिलेशन के साथ-साथ दोनों की उम्र का अंतर भी अक्सर सुर्खियों में रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर बहिया, कृति सेनन से करीब 9 साल छोटे हैं. हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी पब्लिकली कुछ नहीं बोला है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं लेकिन कभी भी दोनों ने कभी स्वीकार नहीं किया कि वे रिलेशन में हैं, न ही उन्होंने इन दावों को नकारा. अक्सर दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं.  

ये भी पढ़ें: जब टीवी हिस्ट्री में राम कपूर ने किया था 17 मिनट लंबा इंटीमेट सीन, पत्नी को रात 2:30 बजे चला पता तो...

Continue reading on the app

Gwalior Tree Transplantation Scam High Court : विकास के नाम पर करोड़ों खर्च… फिर भी नहीं बच पाए 100 साल पुराने पेड़! अब हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा कदम

ग्वालियर में 1.51 करोड़ रुपये खर्च कर ट्रांसप्लांट किए गए 339 पेड़ों के सूखने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने आम जनता से पेड़ों की मौजूदा स्थिति के सबूत मांगे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एंसी सोजन ने लंबी कूद में रचा इतिहास, अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

केरल की एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड 6.88 मीटर की कूद के साथ तोड़ा। Sat, 27 Jun 2026 21:14:33 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावे में कैसी लगी सेंध? | UP News | CM Yogi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:11:55+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी पर सियासत शुरू! | UP News | CM Yogi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:11:33+00:00

PM Modi Seychelles Visit: सबसे बुजुर्ग कछुए से मिले पीएम मोदी | Jonathan Viral Video | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:15:01+00:00

Rashtra Sarvopari: Lavkush Mishra का कबूलनामा? | Ram Mandir Donation Scam | Ayodhya | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:17:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers