Lifestyle Changes For Weight Loss : 72 से सीधे 49 किलो! बिना किसी सख्त डाइट या क्रैश कोर्स के एक फिटनेस कोच ने घटाया पूरे 23 किलो वजन. जानिए रोज़मर्रा की वो 8 छोटी-छोटी आदतें जिन्हें बदलकर उन्होंने इस नामुमकिन सफर को मुमकिन बना दिया.
Puja Ghar Me Murti: पूजा घर में मूर्तियों की संख्या और उनके आकार को लेकर अक्सर दुविधा रहती है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए. यह जानना महत्वपूर्ण है कि कितनी मूर्तियां शुभ होती हैं और उनका आकार कैसा होना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति बनी रहे. आइए जानते हैं इस विषय पर ज्योतिष और वास्तु शास्त्र क्या कहते हैं...
IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिली हार ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। लगातार 12 टी20 सीरीज और टूर्नामेंट जीतने का सिलसिला टूट चुका और अब टीम के सामने एक और रिकॉर्ड बचाने की चुनौती। भारत पिछले 16 टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं हारा। अगर दूसरे टी20 में भी हार मिली तो यह रिकॉर्ड भी खत्म हो जाएगा।
इसी दबाव को देखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक नेट सेशन रखा है, जबकि दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। गंभीर अपने खाते में एक और निराशाजनक रिकॉर्ड नहीं जोड़ना चाहते। इससे पहले उनकी कोचिंग में भारत घरेलू टेस्ट सीरीज में 12 साल बाद पहली बार क्लीन स्वीप का मुंह देख चुका है।
आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया दूसरी ओर आयरलैंड पहली बार भारत को हराने के बाद पूरे आत्मविश्वास में है। टीम अब सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सपना देख रही। अगर ऐसा होता है तो यह 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के बाद उसकी सबसे बड़ी द्विपक्षीय सफलता होगी। पहले मैच में घरेलू परिस्थितियों की बेहतर समझ आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुई।
भारत की गेंदबाजी पर उठे सवाल भारत की गेंदबाजी पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि टीम ने शुरुआत शानदार करते हुए आयरलैंड को 30 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। लेकिन बाद में गेंदबाज लय खो बैठे। उम्मीद है कि दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज पिच की अतिरिक्त उछाल और धीमी गति का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और बल्लेबाजों को सीधे शॉट खेलने के बजाय स्क्वायर क्षेत्र में रन बनाने के लिए मजबूर करेंगे।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में है। पहले टी20 में उन्होंने दो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने वॉशिंगटन सुंदर को पहली बार 16वें ओवर में गेंद थमाई। उसी ओवर से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। ऐसे में टीम संयोजन में बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है।
क्या वैभव को मिलेगा मौका? सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। हाल ही में भारत ए के लिए रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं सूर्यांश शेड़गे भी फिट होने पर वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आ सकते हैं।
गेंदबाजी में हर्षित राणा ने पहले मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। चोट से वापसी के बाद वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।
आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने पहले ही मैच में डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था। अब वह अपने जन्म देश के खिलाफ सीरीज जीतने का सपना पूरा करना चाहेंगे।
पिच से तेज गेंदबाजों को मिल सकती मदद बेलफास्ट की पिच से एक बार फिर धीमी गति और अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद है। मौसम भी साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम इंडिया वापसी करेगी या आयरलैंड इतिहास रच देगा।