IND vs IRE 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो भी गया तो भी बल्लेबाजी देखना होगी मुश्किल, आयरलैंड से पहला टी-20 आज
India vs Ireland 1st T20I Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके दम पर उन्होंने सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई. उन्होंने हाल में श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी खेली थी जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
'जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी', CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं. लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से लेकर संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करिए. सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले.
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों तक सीएम स्वयं चलकर पहुंचे और सबकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को पास में खड़े अधिकारियों को हस्तगत कर समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. हृदय रोग से पीड़ित एक महिला से उन्होंने कहा कि इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाएगी.
जनता दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा
सीएम योगी ने जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित व कड़े कदम उठाए जाएं. जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने जनता दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '' जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री जी ने सभी जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.''
स्रोत-आईएएनएस




News18
News Nation













