अभिषेक शर्मा नंबर 3, संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग! कैफ ने आयरलैंड सीरीज से पहले तय कर दिया भारत का नया बैटिंग ऑर्डर
Vaibhav sooryavanshi Opening News: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आयरलैंड टी20 सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर बड़ा बयान दिया है. कैफ का मानना है कि आईपीएल 2026 के 'ऑरेंज कैप' विनर वैभव सूर्यवंशी को तुरंत डेब्यू कराकर संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करानी चाहिए. वहीं, पिछले कुछ समय से लगातार मौके पा रहे अभिषेक शर्मा को नंबर 3 पर भेजा जाना चाहिए. कैफ के मुताबिक, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तरह अब अभिषेक से भी आगे बढ़कर भविष्य की टीम तैयार करने का सही समय आ गया है.
सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाला खिलाड़ी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी नहीं तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड
Vaibhav suryavanshi debut: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज को लेकर अगर सबसे ज्यादा किसी की है तो वो नाम वैभव सूर्यवंशी का है. महज 15 साल की उम्र में यह लड़का इंटरनेशनल डेब्यू की दहलीज पर खड़ा है, जिससे सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है. वैभव सचिन का रिकॉर्ड तो तोड़ सकते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना उनके लिए असंभव है. इस खिलाड़ी ने सचिन से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड बनाया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















