इमामबाड़ा से निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, इंदौर में आज कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें यह खबर
इंदौर में शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा के मौके पर पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला जाएगा। दरअसल दोपहर बाद इमामबाड़ा से सरकारी ताजिया उठने के साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों से आने वाले ताजिए और अखाड़े इस जुलूस में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने पूरे रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं।
दरअसल मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का एक अहम दिन माना जाता है। वहीं इस दिन हजरत इमाम हुसैन और कर्बला में शहीद हुए उनके 72 साथियों की कुर्बानी को याद किया जाता है। इंदौर में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद इस जुलूस में शामिल होकर मातम करते हैं। दोपहर करीब 2:30 बजे शहर काजी डॉ. इशरत अली की मौजूदगी में सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से रवाना होगा। इसके बाद जुलूस राजबाड़ा, हरसिद्धि, मोती तबेला और कलेक्टोरेट होते हुए कर्बला मैदान पहुंचेगा, जहां पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी।
मोहर्रम जुलूस के चलते इंदौर में ट्रैफिक डायवर्ट
वहीं जुलूस के दौरान शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले मार्गों की बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। सुबह 11 बजे के बाद राजबाड़ा और जवाहर मार्ग पर सिटी बसों की आवाजाही बंद रहेगी। जवाहर मार्ग की बसों को मृगनयनी और सुभाष मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं कलेक्टोरेट से महूनाका की ओर जाने वाली बसों का संचालन भी रोक दिया जाएगा।
इन रास्तों पर जानें से बचें
दरअसल भंवरकुआं से महूनाका जाने वाले चार पहिया वाहन टॉवर चौराहा, पलसीकर, माणिकबाग ब्रिज, राजीव गांधी चौराहा, राजेंद्र नगर, उत्सव होटल, गोपूर और फूटी कोठी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग मार्ग तय किया गया है। सभी ताजियों के कर्बला मैदान पहुंचने के बाद निजी कारों और दोपहिया वाहनों को हेमू कॉलोनी, हरसिद्धि, मच्छी बाजार, यशवंत रोड और राजमोहल्ला की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों को भी रिंग रोड के जरिए वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
वहीं मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस के दौरान पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।
MP Weather : मानसून सक्रिय, अगले 48 घंटों में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा, आज 45 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट
मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले दो दिन में भोपाल और उज्जैन संभाग में पहुंचेगा। हालांकि ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में जून अंत तक प्रवेश करेगा। फिलहाल 29-30 जून तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग का मौसम बदला रहेगा।
चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार, 26 जून को 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। तय तारीख (15 जून) से 9 दिन (24 जून ) की देरी से मध्य प्रदेश पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानूसन ने अबतक इंदौर, हरदा, आलीराजपुर, धार, बैतूल, खंडवा, मंडला बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी और डिंडौरी को कवर कर लिया है।
गुरुवार (25 जून 2026) दो दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज हवा, बिजली के साथ अच्छी बारिश हुई। शाजापुर में दो इंच से ज्यादा और श्योपुर व बालाघाट में करीब आधा इंच बारिश हुई । भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 33.9 डिग्री, उज्जैन में 33.8 डिग्री, जबलपुर में 38.1 डिग्री और ग्वालियर में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
जानिए अबतक कहां कितनी हुई बारिश
- मानसून की देरी के चलते 1 से 25 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 1 जून से 25 जून तक औसतन 91.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 52.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 70% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 18% कम पानी गिरा है।
- अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।
शुक्रवार को इन जिलों में अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: सीहोर और आगर में कहीं-कहीं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा, तेज बारिश, बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
- येलो अलर्ट: भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ मौसम शुष्क रहेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News


















