AIIMS B.Sc. Nursing Exam 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) कल, शनिवार, 27 जून 2026 को B.Sc. (ऑनर्स) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न AIIMS संस्थानों में स्नातक नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय को अच्छी तरह देख लें।
AIIMS B.Sc. Nursing Exam 2026: परीक्षा का शेड्यूल और समय परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 40 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है:
मॉर्निंग शिफ्ट
रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:30 बजे
परीक्षा शुरू: सुबह 9:30 बजे
परीक्षा समाप्त: सुबह 11:00 बजे
नून शिफ्ट
रिपोर्टिंग समय: सुबह 11:30 बजे
परीक्षा शुरू: दोपहर 12:30 बजे
परीक्षा समाप्त: दोपहर 2:00 बजे
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेज परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:
AIIMS B.Sc. नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी।
एक मूल सरकारी फोटो आईडी प्रूफ (जैसे: पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी अधिकृत पहचान पत्र)।
ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से पहचान पत्र के रूप में [Aadhaar Redacted] भी मान्य है।)
एग्जाम डे के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए छात्रों को इन नियमों का पालन करना होगा:
केंद्र पर समय से पहले पहुँचकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सुरक्षा जांच पूरी करें।
परीक्षा हॉल में केवल आवंटित सीट पर ही बैठें।
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
किताबें, नोट्स, लिखित सामग्री और रफ शीट ले जाने की अनुमति नहीं है।
परीक्षा के दौरान केवल परीक्षा केंद्र द्वारा प्रदान की गई रफ बुकलेट का ही उपयोग करें।
इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें और अन्य छात्रों से बातचीत न करें। किसी भी अनुचित साधन का उपयोग करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट टी20 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. खासतौर पर संजू सैमसन बेहद ही खराब शॉट खेलकर बोल्ड हो गए, जिन्हें डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने आउट किया. Fri, 26 Jun 2026 21:10:32 +0530