'ट्रॉमा पूरी तरह से खत्म नहीं होता', सुशांत सिंह राजपूत केस में झेले दर्द को आज तक नहीं भूल पाई रिया चक्रवर्ती, लेती हैं थेरेपी
Rhea Chakraborty Interview: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आए मुश्किल दौर के बारे में बात की है. अभी हाल ही में एक्ट्रेस अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी का शो 'डबल डेट' में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने अपने बिजनेस और 2020 के बाद आई मुश्किलों पर खुलकर बात की. रिया ने बताया कि वो आज कर इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पाई हैं.
2020 के बाद नहीं मिला
रिया ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बात करते हुए अपने डार्क समय के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि साल 2020 के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया, लोग उन्हें फिल्में नहीं दे रहे थे. वहीं, रिया ने ये भी बताया कि उनके भाई को भी काम नहीं मिला. एक्ट्रेस ने कहा- 'शोविक को एमबीए में एडमिशन मिला था, तब वो अरेस्ट हो गए थे. उस समय उन्हें 97% मार्क्स मिले थे. हालांकि अब जिंदगी पहले से बदल गई है.'
भाई-बहन ने साथ शुरू किया बिजनेस
फिर रिया और उनके भाई शोविक ने बताया कि काम ना मिलने की वजह से दोनों ने बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा. बता दें, रिया और उनके भाई की क्लोदिंग ब्रांड है जिसका नाम चैप्टर 2 है. इस बारे में बात करते हुए रिया ने कहा कि 'ये बहुत मुश्किल होता है क्योंकि काम और पर्सनल लाइफ कहीं न कहीं आपस में टकराने लगते हैं. अगर घर पर किसी बात से बहस होती है, तो काम पर भी बर्ताव वैसा ही हो जाता है.' एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों भाई-बहन अलग रहते हैं, इसलिए काम भी सही चलता है.
ट्रॉमा से पूरी तरह से बाहर निकला मुश्किल
रिया चक्रवर्ती ने आगे सुशांत सिंह मामले, ड्रेस केस और गिरफ्तारी को लेकर झेली मुश्किलों का भी जिक्र किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'ट्रॉमा पूरी तरह से खत्म नहीं होता और इंसान के इमोशनल सिस्टम का हिस्सा बन जाता है. ये ऐसी चीज नहीं है जिससे आप पूरी तरह उबर सकें. यह ट्रॉमा है.अगर दिमाग में नहीं, तो शरीर में तो ये रहता ही है. ठीक होने के लिए लगातार कोशिश और सपोर्ट की जरूरत होती है.आप अपनी थेरेपी करवाते हैं और इसका सामना करते हैं. रिकवरी लगातार चलती रहती है.'
ये भी पढे़ं- Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' एक हफ्ते में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 'मां इंति बंगारम' का ऐसा रहा हाल
PTSD से गुजर रहे शोविक
वहीं, रिया के भाई शोविक ने भी बताया कि उन्हें इमोशनली और मेंटली स्थिर होने में कई साल लग गए. उन्होंने कहा- 'मुझे अभी भी PTSD है. कभी-कभी अचानक डोरबेल बजती है और मैं पुरानी यादों में खो जाता हूं. उस समय इतनी अफरातफरी थी कि हर डोरबेल पर ऐसा लगता था जैसे कोई हमारे पीछे आ रहा हो।.आज भी कुछ पल उस दौर की यादें ताजा कर देते हैं. वहीं, रिया ने कहा कि भले ही बीता हुआ समय उनकी जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है, फिर भी वो इमोशनल जख्मों के बावजूद आगे बढ़ रही हैं.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, साल 2020 में सुशांत की मौत के बाद रिया को सबसे बड़ी कानूनी और सार्वजनिक विवाद का सामना करना पड़ा था. सुशांत के परिवार की शिकायत के बाद मामले की जांच CBI, ED और NCB ने की. ड्रग्स एंगल की जांच में सितंबर 2020 में NCB ने रिया को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने करीब 28 दिन मुंबई की भायखला जेल में बिताए. बाद में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. इस पूरे मामले के दौरान रिया को लंबी पूछताछ, मीडिया ट्रायल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग झेलनी पड़ीं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रोमो रिलीज, पिता के निधन पर छलका तन्मय वेकारिया का दर्द
शेफाली वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री
Shafali Verma : शेफाली वर्मा इन दिनों बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचा रही हैं. वो इस समय इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड 2026 में धमाल माच रही हैं. शेफानी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अब तक आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. बीते गुरुवार भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए करो या मरो वाले मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत में शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा है.
शेफाली वर्मा ने बल्ले से जड़ा अर्धशतक
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के सामने शेफाली वर्मा ने पहले गेंद के साथ बॉलिंग की शुरुआत की. उन्होंने इस मैच में कुल 2 ओवर डाले और 11 रन खर्च किए. हालांकि उन्हें इस दौरान कोई विकेट प्राप्त नहीं हुआ. इसके बाद शेफाली वर्मा ने रनों का पीछा करते हुए 34 बॉल में 8 चौके और 1 छक्के के साथ 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वो दर्भाग्यशाली रहीं और विकेट के पीछे स्टंप आउट हो गईं.
Putting on a show! ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
Shafali Verma gets her 2⃣nd fifty of the tournament in classic Shafali Verma fashion ????
Updates ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/VyfMf6i35o
शेफाली वर्मा ने हासिल किया खास रिकॉर्ड
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इसके साथ ही शेफाली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शेफाली वर्मा अब महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाली संयुक्त रूप से दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं.
Continuing her fiery form ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
Player of the Match Shafali Verma with yet another impactful performance in the #T20WorldCup ????
Scorecard ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvBAN | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/jgwPZjSIZN
इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के साथ ही शेफाली वर्मा ने हरमनप्रीत कौर के खास क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंंधाना और पूर्व कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली है. इन दोनों के नाम भी 3-3 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है. अब शेफाली भारत के लिए 3 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड टी20 महिला वर्ल्ड कप में जीत चुकी हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में IND-W के लिए सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
4 - हरमनप्रीत कौर
3 - स्मृति मंधाना
3 - मिताली राज
3 - शैफाली वर्मा
शेफाली वर्मा ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
इस रिकॉर्ड के अलावा शेफाली वर्मा ने आईसीस महिला टी20 वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे किए. टूर्नामेंट के इतिहास में यह आंकड़ा पार करने वाली शेफाली 23वीं बल्लेबाज हैं. उनका उनका स्ट्राइक-रेट (133.07) सबसे ज़्यादा है, उनके बाद एलिसा हीली (129.39) हैं.
Successful powerplay in the chase ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
Shafali Verma on the move ????#TeamIndia need 74 runs from 84 deliveries
Updates ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/w7kRvEyx7s
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच बीते गुरुवार को खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच की बात करे तो, इसमें बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए. भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं.
ये भी पढ़ें : 'वो दिन अपना बेस्ट क्रिकेट दिखाने का है...' बांग्लादेश से जीत के बाद भी हरमनप्रीत कौर दिखीं निराश, जानिए किस बात जताई चिंता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





