New Sedan: हुंडई ने अपनी लोकप्रिय सेडान एलांट्रा की 8th Generation से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। दक्षिण कोरिया में इस सेडान को Avante नाम से बेचा जाएगा। नई एलांट्रा पहले से ज्यादा बड़ी, प्रीमियम और एडवांस्ड AI तकनीक से लैस है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में 2027 तक लॉन्च कर सकती है।
पहले से ज्यादा आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन नई Elantra का एक्सटीरियर पहले के मुकाबले अधिक मस्कुलर और मॉडर्न नजर आता है। फ्रंट में स्लिम LED DRLs दी गई हैं, जबकि मुख्य हेडलाइट्स को बंपर के निचले हिस्से में लगाया गया है, जिससे इसे स्प्लिट-हेडलाइट डिजाइन मिलता है। साइड प्रोफाइल में शार्प व्हील आर्च, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और रियर डोर के पीछे अतिरिक्त क्वार्टर ग्लास दिया गया है, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बेहतर बनाता है।
Hyundai ने कार के एंगुलर डिजाइन को और आकर्षक बनाने के लिए नए डिजाइन वाले 18-इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिए हैं।
स्पोर्टी रियर लुक और नए कलर ऑप्शन कार के पीछे H-शेप LED टेललाइट्स, चौड़ा डकटेल-स्टाइल स्पॉइलर और डिफ्यूजर-स्टाइल स्पोर्टी बंपर दिया गया है। नई Elantra को 6 एक्सटीरियर कलर विकल्प और 3 अलग-अलग इंटीरियर थीम के साथ पेश किया जाएगा।
पहले से बड़ा साइज, ज्यादा केबिन स्पेस नई 8th Generation Elantra का आकार लगभग हर दिशा में बढ़ाया गया है। इसकी कुल लंबाई अब 4,765mm है, जो पहले से 55mm ज्यादा है। वहीं व्हीलबेस 30mm बढ़ाकर 2,750mm कर दिया गया है। Hyundai का दावा है कि इन बदलावों की वजह से केबिन में अब Sonata जैसी मिड-साइज सेडान के बराबर स्पेस मिलेगा।
AI से लैस एडवांस फीचर्स नई Elantra में वेरिएंट के अनुसार 12.9-इंच या 14.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगी। इसमें Hyundai का नया Gleo AI जनरेटिव वॉयस असिस्टेंट दिया गया है, जिसे सबसे पहले Grandeur Facelift में पेश किया गया था। इसके अलावा, कंपनी ने बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए टचस्क्रीन के नीचे फिजिकल बटन और रोटरी कंट्रोल्स को भी बरकरार रखा है, जिससे ड्राइविंग के दौरान जरूरी फीचर्स को आसानी से ऑपरेट किया जा सके।
Vaibhav Sooryavanshi International Debut: बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा. आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले जा रहे पहले टी20 मैच की प्लेइंग-11 में इस युवा बल्लेबाज को जगह नहीं मिली. टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. Fri, 26 Jun 2026 18:00:08 +0530