स्पेन पर FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा:आज रात उरुग्वे के खिलाफ जीत जरुरी; नार्वे के खिलाफ उतरेंगे फ्रांस के एम्बापे
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात स्पेन और फ्रांस की टीमें खेलते दिखाई देंगी। पहला मैच स्पेन और नॉर्वे के बीच होगा। दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इस मैच में फ्रांस को स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे से गोल की उम्मीद होगी। वहीं नॉर्वे को FIFA वर्ल्ड कप में किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ पहली की तलाश है। टूर्नामेंट की दावेदार मानी जा रही स्पेन पर FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा है। उसे उरुग्वे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर वह हार जाती है और काबो वर्डे सऊदी अरब से जीत जाती है, तो स्पेन टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आज रात 6 अहम मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मैच नॉकआउट के लिहाज से बेहद जरुरी हैं। सभी मैच भारतीय समयानुसार 27 जून को खेले जाएंगे। मैच-61: यूरोपीय टीमों की जंग में फ्रांस का दबदबा ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और नार्वे आज आमने-सामने होंगे। दोनों के इस टूर्नामेंट में 2 मैचों में 6-6 अंक हैं। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी। दोनों के बीच 15 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें फ्रांस ने 7 और नार्वे ने 4 मैच जीते हैं। वहीं 4 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह पहली भिड़ंत होगी। नार्वे FIFA वर्ल्ड कप में अपने ही महाद्वीप यानी यूरोप के किसी भी देश को नहीं हरा पाया है। यूरोपीय टीमों के खिलाफ नार्वे को 5 मैचों में 3 हार मिली है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। दूसरी ओर फ्रांस ने FIFA वर्ल्ड कप में यूरोपीय देशों के खिलाफ पिछले पांचों मैच जीते हैं। इसमें इंग्लैंड, क्रोएशिया और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमें भी शामिल थी। इस मैच में एक बार फिर सबकी निगाहें फ्रांस के खतरनाक फॉरवर्ड किलियन म्बाप्पे पर होंगी। साथ ही मिडफील्डर एंटोनी ग्रीजमैन से भी टीम को उम्मीद होगी। दूसरी ओर नार्वे की उम्मीदें स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नार्वे: नयलैंड, रायर्सन, ओस्टिगार्ड, हंचे-ऑल्सन, वोल्फ, ओडेगार्ड, बर्गे, थोरस्टवेड, बोब, हालैंड, नुसा। फ्रांस: मेगनन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडेज, चुआमेनी, कांटे, डेम्बेले, ग्रीजमैन, म्बाप्पे, थुरम। मैच-62: सेनेगल और इराक का टूर्नामेंट में आखिरी मैच ग्सेनेगल और इराक आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे। ग्रुप-I में शामिल दोनों टीमें लगातार 2 मुकाबले हारकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं। सीनियर इंटरनेशनल फुटबॉल में दोनों देशों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। सेनेगल को अनुभवी फॉरवर्ड सादियो माने से बेहतर खेल की उम्मीद होगी। वहीं इराक स्ट्राइकर अयमन हुसैन के दम पर शानादर तरीके से टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: सेनेगल: ई मेंडी, सबाली, कौलीबाली, डियालो, जैकब्स, कैमारा, जी गुएये, पेप सार, इस्माइला सार, जैक्सन, माने। इराक: हसन, अली, सुलाका, तहसीन, दोसकी, रशीद, अल-अम्मारी, बायेश, जसिम, इकबाल, हुसैन। मैच-63: काबो वर्डे और सऊदी अरब के बीच करो या मरो ग्रुप-H में काबो वर्डे और सऊदी अरब के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच किसी भी स्तर पर यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों के पास नॉकआउट में जाने का यह आखिरी मौका है। अगर सऊदी अरब यह मैच जीतती है, तो उसे स्पेन के खिलाफ उरुग्वे के हार की उम्मीद करनी होगी। इसकी वजह सऊदी का खराब गोल डिफरेंस (-4) है। दूसरी ओर काबो वर्डे को सिर्फ अपना मैच जीतना होगा। इसके साथ ही वह नॉकआउट में इंट्री कर जाएगी। काबो वर्डे की उम्मीदें उनके स्टार विंगर रयान मेंडेस पर टिकी होंगी। जो देश के लिए अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। वहीं सऊदी अरब को अपने कप्तान और अनुभवी विंगर सालेम अल-दौसारी से करिश्मे की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: काबो वर्डे: वोझिन्या, मोरेइरा, पिको, डिनी, पाउलो, पिना, मेंडेस, दुआर्ते, मोंटेइरो, रोड्रिगेज, बेनचिमोल। सऊदी अरब: अल-ओवैस, अल-गनाम, अल-बुलायहू, लागामी, काधेश, अल-शहराणी, अल-खेबरी, कन्नो, अल-जुआयिद, अल-दौसारी, अल-बुरीकान। मैच-64: स्पेन और उरुग्वे को हर हाल में जीत चाहिए उरुग्वे और स्पेन ग्रुप-H में शामिल है, जिसकी सभी टीमें नॉकआउट के लिए दावेदार हैं। स्पेन 2 मैच में 4 अंक के साथ ग्रुप में टॉप पर है। उरुग्वे के दोनों मैच ड्रॉ रहे थे। वह 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना जरुरी है। उरुग्वे को हर हालत में जीतना ही होगा। वहीं स्पेन अगर हारती है, तो उसे काबो वर्डे के हार की उम्मीद करनी होगी। दोनों देशों के बीच 10 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें उरुग्वे आज तक स्पेन को हरा नहीं पाई। स्पेन ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत होगी। 1950 में मुकाबला 2-2, जबकि 1990 में 0-0 से ड्रॉ रहा था। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, अराउजो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वैलवर्डे, पेलिस्तरी, डी अरास्केता, अराउजो, नुनेज। स्पेन: राया, कारवाहाल, ले नॉरमैंड, लापोर्टे, कुकुरेला, रोड्री, फैबियन, लामिन यमाल, ओल्मो, निको विलियम्स, मोराटा। मैच-65: मिस्र और ईरान में जीतने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी ग्रुप-G में मिस्र का सामना ईरान से होगा। दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरुरी है। मिस्र 2 मैचों में 4 अंक के साथ पहले, जबकि ईरान 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ईरान यह मैच जीतते ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। दूसरी ओर मिस्र हारने के बाद भी अगले राउंड में जा सकता है। उसे बेल्जियम के हार की दुआ करनी होगी। दोनों टीमों के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। ईरान ने 1 मुकाबला जीता है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है। यह वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी। मिस्र को अपने सुपरस्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह पर उम्मीदे होंगी। वहींं ईरान को अपने धाकड़ स्ट्राइकर सरदार अजमौन से गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: मिस्र: एल-शेनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, एल्नेनी, फाथी, जीजो, सालाह, ट्रेजगुएट, मोस्तफा मोहम्मद। ईरान: बेइरानवंड, रेजायन, कनानी, खलीलजादेह, मोहम्मदी, एजातोलाही, घोडोस, जहानबख्श, तारेमी, गोलीजदेह, अजमौन। मैच-66: न्यूजीलैंड और बेल्जियम के बीच पहला इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड और बेल्जियम की सीनियर मेंस टीमें फुटबॉल पहली बार आमने-सामने होंगी। ग्रुप-G में शामिल बेल्जियम 2 अंक के साथ तीसरे, जबकि न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है। बेल्जियम जीत के साथ ही सुपर-32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड को जीत के साथ ईरान के हार की दुआ करनी होगी या फिर बड़े अंतर से जीतना होगा। न्यूजीलैंड की टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस वुड से गोल की उम्मीद होगी। वहीं बेल्जियम की मजबूत टीम अपने प्लेमेकर केविन डी ब्रुइन के जादुई खेल के भरोसे मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: न्यूजीलैंड: क्रोकोम्बे, पाइन, बक्साल, बिंदोन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिट्स, जस्ट, क्रिस वुड, बेन वेन। बेल्जियम: कास्टील्स, कास्ताने, फाएस, वर्टोंघेन, थेएट, ओनाना, मोंगाला, डोकू, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, लुकाकू।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







