फरहाना भट्ट के मां संग नहीं है अच्छे रिश्ते, आजतक छिपाया सगी बहन का सच, अब खुद फैजाना ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Farrhana Bhatt Family Controversy: 'बिग बॉस 19' फेम फरहाना भट्ट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में रहते हुए फरहाना भट्ट ने लोगों का खूब दिल जीता था. तो अब वो रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करती हुई नजर आएंगी. लेकिन इन सबके बीच फरहाना अपने परिवार को लेकर चर्चा में हैं. वो कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो अपनी मां की इकलौती बेटी हैं. लेकिन असल में फरहाना की एक सकी बहन भी है, जिसका नाम फैजाना है. अब खुद फैजाना ने पब्लिकली स्टेटमेंट जारी किया है और कई बड़े खुलासे किए हैं.
फैजाना भट्ट ने दिया चौंकाने वाला बयान
फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की बहन फैजाना भट्ट (Faizana Bhatt) का सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो फरहाना की बहन है. इतना ही नहीं फैजाना ने भी बताया कि फरहाना के उनकी मां संग रिश्ते भी अच्छे नही हैं. स्टेटमेंट में लिखा गया- 'ये सबसे मुश्किल चीज है जो मुझे कहनी पड़ रही है. फरहाना मेरी सगी बहन है. हम साथ बड़े हुए हैं, एक ही घर में रहे और जिंदगी के हर पल में एक-दूजे का साथ दिया. जब वो बिग बॉस में गई और उसने मुझे पब्लिकली अपनी बहन नहीं माना तो इस चीज ने मुझे तकलीफ दी. इसके बाद भी मैं चुप रही, क्योंकि मैं उसका सपोर्ट करना चाहती थी और उसे सफल देखना चाहती थी.'
मां संग बिगड़े फरहाना के रिश्ते?
फैजाना भट्ट ने स्टेटमेंट में आगे बताया- 'सालों तक, मुझपर आरोप लगे कि मैंने फरहाना और हमारी मां के बीच गलतफहमी बढ़ाई. ये कभी भी सच नहीं था. जब हमारी मां फरहाना के साथ मुंबई में रहीं तो उन्होंने खुद कुछ चीजें देखीं और अपने अनुभवों के आधारत पर अपने विचार बनाए. जिस चीज से हमारी मां गुजरी हैं, उसका उनपर बहुत असर पड़ा है. स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और पुलिस भी इसमें शामिल हुई. हमारे पास इन सभी चीजों का सबूत तक है.'
फैजान ने तोड़े फरहाना संग रिश्ते
फैजान ने फरहाना संग रिश्ता तोड़ते हुए कहा- ' मुझे लगता है कि सच बताना जरूरी है. अगर फरहाना को लगता है कि उसकी कोई बहन नहीं है तो आज से मैं भी ये चीज स्वीकार लूंगी कि मेरी कोई बहन नहीं है. ये फैसला जलन, गुस्से और नफरत में नहीं बल्कि तकलीफ, निराशा और चुप्पी से आया है. मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि कृप्या फरहाना के साथ मेरी फोटो न शेयर करें. मैं ये भी अनुरोध करती हूं कि फेक एकाउंट, फेक चैट न बनाएं और हमारे परिवार के बारे में गलत कहानी न फैलाएं.' वहीं, बता दें कि अब तक इस मामले में फरहाना की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
खतरों के खिलाड़ी 15 में धमाल मचाएंगी फरहान
बता दें कि अब फरहाना जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली है. शो का हाल ही में प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. इसके अलावा आको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि फरहाना इस शो की फाइनलिस्ट बन गई है और उनके और करण वाही के खिलाफ ट्रॉफी के लिए जंग होगी. अब देखना होगा कि शो में क्या होता है. ये शो 25 जुलाई से शुरू होगा.
ये भी पढे़ं- Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' एक हफ्ते में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 'मां इंति बंगारम' का ऐसा रहा हाल
1500 एकड़ में 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट…यहां तैयार हो रहा है भारत का पहला डेटा सेंटर शहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation