Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी बाहर, ईशान किशन नंबर पर 3 पर, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए हर्षा भोगले ने चुनी प्लेइंग इलेवन

Vaibhav sooryavanshi Ireland tour: 26 जून को बेलफास्ट में होने वाले भारत-आयरलैंड पहले टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी प्लेइंग-11 चुनते हुए वैभव को इंतजार करने की सलाह दी है. भोगले का मानना है कि विश्व विजेता ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रहते किसी अन्य को मौका देना गलत होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस संतुलित टीम में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज और गहरी बैटिंग लाइन-अप शामिल है.

Continue reading on the app

एक्ट्रेस ने बताया कास्टिंग काउच का अनुभव:इंदिरा कृष्णन को कहा गया- कंफर्टेबल होना पड़ेगा, तो जवाब दिया था- मैं खुद को बेचने नहीं आई

मशहूर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में इंदिरा कृष्णन से जब पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी बातें सच हैं, तो उन्होंने कहा, 'मेरे साथ खुद हुआ है। मैं उन मेकर्स का नाम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर हम आपको इतना बड़ा रोल दे रहे हैं, तो आपको कंफर्टेबल होना पड़ेगा।' उन्होंने आगे कहा, ‘कंफर्टेबल का मतलब मैं समझ गई थी। मैंने उनसे कहा, जब मैं अपना टैलेंट बेच रही हूं, तो खुद को क्यों बेचूं? मैं एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हूं।’ इंदिरा ने दावा किया कि सिर्फ इसी वजह से उन्हें कई बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। हालांकि उन्होंने किसी प्रोड्यूसर का नाम लेने से इनकार किया और कहा कि वे सभी साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस घटना के बाद उनके मन में एक तरह का डर बैठ गया था। इसी कारण लंबे समय तक उन्होंने साउथ फिल्मों में काम करने से दूरी बनाए रखी, जबकि उन्हें लगातार ऑफर मिल रहे थे। उनका कहना था कि हर बार ऑफर मिलने पर भी वह मना कर देती थीं, क्योंकि वह दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहती थीं। बाद में प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के कहने पर उन्होंने तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में काम किया। इंदिरा ने बताया कि प्रेरणा अरोड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि यह एक अच्छी फिल्म है, जिसके बाद उन्होंने दोबारा साउथ में काम करने का फैसला लिया था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कभी नहीं हुआ ऐसा अनुभव इंदिरा कृष्णन ने साफ कहा कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में महसूस की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों से पहले भी वह कई प्रोड्यूसर्स से मिली थीं, लेकिन अगर उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली तो उसकी वजह सिर्फ यह थी कि वह उस किरदार के लिए सही नहीं थीं, न कि किसी तरह का समझौता। उन्होंने कहा कि मुंबई में किसी भी प्रोड्यूसर या कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कभी गलत तरीके से संपर्क नहीं किया। उनके मुताबिक, मुंबई का माहौल उन्हें हमेशा ज्यादा प्रोफेशनल लगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब साउथ इंडस्ट्री भी पहले की तुलना में काफी प्रोफेशनल हो चुकी है और वह कई साल पुरानी बात बता रही हैं। टीवी इंडस्ट्री को लेकर क्या बोलीं? टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के सवाल पर इंदिरा कृष्णन ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा कोई मामला न तो देखा और न ही खुद अनुभव किया है। नए कलाकारों को लेकर जताई चिंता इंदिरा कृष्णन ने कहा कि मुंबई में स्थापित कलाकारों के साथ इस तरह की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर आने वाले नए कलाकार कई बार ऐसे लोगों के झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल, लखनऊ और दूसरे शहरों से आने वाली लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का सपना दिखाकर कुछ लोग उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके करियर में न कोई गॉडफादर था और न ही कोई मेंटर। उन्होंने अपने दम और अपने टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बाहर, ईशान किशन नंबर पर 3 पर, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए हर्षा भोगले ने चुनी प्लेइंग इलेवन

Vaibhav sooryavanshi Ireland tour: 26 जून को बेलफास्ट में होने वाले भारत-आयरलैंड पहले टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी प्लेइंग-11 चुनते हुए वैभव को इंतजार करने की सलाह दी है. भोगले का मानना है कि विश्व विजेता ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रहते किसी अन्य को मौका देना गलत होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस संतुलित टीम में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज और गहरी बैटिंग लाइन-अप शामिल है. Thu, 25 Jun 2026 15:47:33 +0530

  Videos
See all

Ketan Agarwal Murder: मौत से ठीक पहले का वो कैफे सीन…जहां मिले थे Siya और चेतन #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:09:05+00:00

Delhi Yamuna Bazar Bulldozer Action: बुलडोजर एक्शन पर भड़क उठे बुजुर्ग ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:05:53+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान-इजरायल जंग की खबरें LIVE | Netanyahu | Trump | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:06:04+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: कौन थे कोलकाता के गोपाल पाठा? #gopalpatha #kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:05:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers