ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, टीम के 2 बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज, 25 जून से ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. दरअसल इस मैच से पहले अचानक पता चला कि न्यूजीलैंड के 2 स्टार खिलाड़ी मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है.
मैट हेनरी काफ इंजरी और ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर
ट्रेंट ब्रिज टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले यह जानकारी सामने आई कि न्यूजीलैंड के 2 बड़े स्टार खिलाड़ी मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक मैट हेनरी को काफ इंजरी है. जबकि ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं. यह न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इन दोनों ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था.
???? JUST IN ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 25, 2026
Matt Henry, Glenn Phillips to miss Trent Bridge Test.
Henry has a calf injury, while Phillips is suffering from a side strain.#ENGvsNZ pic.twitter.com/YD3THs3cvb
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के.
जिंदा है केतन...सुनते ही कांपने लगी सिया, जानें फिर क्या हुआ?
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मौत मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. शुरुआत में जिस घटना को एक दर्दनाक दुर्घटना माना गया था, वह अब एक कथित सुनियोजित हत्या के रूप में जांच के केंद्र में है. लोहागढ़ किले से लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई केतन अग्रवाल की मौत ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है. पुलिस की जांच और गवाहों के बयानों ने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया है.
किले के कर्मचारी ने देखी थी कुछ असामान्य बातें
मामले में नया मोड़ तब आया जब लोहागढ़ किले के एक कर्मचारी ने जांच एजेंसियों को उस दिन की कुछ अहम बातें बताईं. कर्मचारी के अनुसार, घटना के बाद केतन की मंगेतर सिया गोयल के व्यवहार में वह घबराहट तो दिखाई दी, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में जिस तरह का भावनात्मक टूटना या आंसू देखने को मिलते हैं, वह नजर नहीं आए.
कैसे शुरू हुई थी कातिल सिया और केतन की प्रेम कहानी?
— News Nation (@NewsNationTV) June 25, 2026
➡️ कैफे में रची गई थी मर्डर की साजिश?#murder | #killer | #NewsNation pic.twitter.com/SlJuKt3qRq
कर्मचारी ने यह भी बताया कि सिया काफी डरी हुई लग रही थी, लेकिन उसकी प्रतिक्रिया किसी सामान्य हादसे के बाद जैसी नहीं थी. यह बयान अब जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बन गया है.
कैसे खुलती गई साजिश की परतें?
पुलिस जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जिन्होंने दुर्घटना की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए. शुरुआत में दावा किया गया था कि केतन फोटो खिंचवाते समय संतुलन खो बैठा और खाई में गिर गया. लेकिन सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और संदिग्ध बयानों ने जांच को दूसरी दिशा में मोड़ दिया.
अधिकारियों के अनुसार, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के बीच लंबे समय से लगातार संपर्क था. जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने कथित रूप से घटना से पहले कई बार योजना बनाई थी.
शादी से पहले ही रिश्ते में आ गई थी दरार?
जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं कि सिया इस शादी को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं थी. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर असहज थी और किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी. इसी वजह से केतन उसके लिए एक बाधा बन गया था. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है.
A video of Ketan's body being taken away. pic.twitter.com/L8HeFbSxAP
— Spider (@SpiderAlert24) June 23, 2026
कई सवाल अब भी बाकी
केतन अग्रवाल की मौत का मामला केवल एक आपराधिक जांच नहीं रह गया है, बल्कि यह रिश्तों में विश्वास, पारिवारिक दबाव और अपराध की मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस कथित साजिश के नए पहलू सामने आ रहे हैं, जिन्होंने पूरे मामले को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है.
यह भी पढे़ं - केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सिया ने बॉयफ्रेंड से 238 घंटे की बात; हत्या के लिए बनाया A,B और प्लान C
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















