Explainer: क्या सीजन 3 के बाद की कहानी दिखाएगी 'Mirzapur The Movie'? जानें हर बड़े सवाल का जवाब
Mirzapur The Movie Explained: 'मिर्जापुर' भारत की सबसे फेमस वेब सीरीज में से एक हैं. कालीन भैया का भौकाल, गुड्डू पंडित का बदला और मुन्ना भैया का स्वैग दर्शकों के बीच इतना फेमस हुआ कि ये सीरीज एक कल्ट फ्रेंचाइजी बन गई. अब मेकर्स इस कहानी को ओटीटी से बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. हाल ही में 'Mirzapur The Movie' का टीजर रिलीज हुआ, जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या फिल्म सीजन 3 के बाद की कहानी दिखाएगी या फिर कोई नया ट्विस्ट आने वाला है? आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े हर बड़े सवाल का जवाब.
टीजर में क्या दिखाया गया?
फिल्म के टीजर की शुरुआत कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) से होती है. वो आरती करते नजर आते हैं और फिर अपने अंदाज में सत्ता और भौकाल की बात करते हैं. इसके बाद गुड्डू पंडित यानि अली फजल (Ali Fazal) की झलक दिखाई जाती है, जो एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आते हैं. टीजर में सबसे ज्यादा चर्चा मुन्ना भैया की एंट्री को लेकर हो रही है. सीरीज में उनकी मौत दिखाई जा चुकी है, लेकिन फिल्म के टीजर में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को हैरान कर दिया. यही वजह है कि इसकी कहानी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, फिर शुरू होगा मुन्ना, गुड्डू और कालीन भैया के बीच का खेल
क्या सीजन 3 के बाद की होगी कहानी होगी?
फिलहाल मिर्जापुर द मूवी के मेकर्स ने इसकी कहानी के बारे में तो कुछ ऑफिशियल नहीं किया हैं. लेकिन टीजर और कास्टिंग को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म सिर्फ सीजन 3 के बाद की कहानी नहीं होगी. अगर कहानी पूरी तरह सीजन 3 के बाद की होती, तो मुन्ना भैया और बबलू पंडित जैसे किरदारों का फिल्म में दिखाया नहीं जाता. यहां आपको ये भी बता दें कि, जहां मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु की वापसी हुई है, तो वहीं बबलू पंडित के रोल में इस बार जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) नजर आएंगे. बता दें कि जितेंद्र को आपने पंचायत सीरीज में सचीव जी के रोल में देखा होगा.
मुन्ना भैया का रोल होगा दमदार
मालूम हो कि, मिर्जापुर सीरीज के सीजन 2 में ही मुन्ना भैया की मौत दिखाई गई थी. इसके बाद फैंस मान चुके थे कि उनका किरदार खत्म हो चुका है. वहीं, सीजन 3 में मुन्ना भैया को देखा भी नहीं गया था. लेकिन अब फिल्म के टीजर में दिव्येंदु शर्मा की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया है. ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि फिल्म में फ्लैशबैक में स्टोरी जा सकती है. या कहानी किसी पुराने दौर को दिखा सकती है. वहीं, ये भी हो सकता है कि मेकर्स ने कोई बड़ा ट्विस्ट छिपाकर रखा हो. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि मुन्ना भैया का रोल कितना बड़ा होगा.
ये भी पढे़ं- Explainer: 'Welcome to the Jungle' में क्या है नया और क्या हुआ गायब? पिछली फिल्मों से कितना अलग होगा ये पार्ट
कालीन भैया और गुड्डू पंडित की टक्कर
सीरीज की पूरी कहानी कालीन भैया और गुड्डू पंडित के टकराव के इर्द-गिर्द घूमती रही है. मिर्जापुर के सीजन 3 के अंत तक भी दोनों के बीच संघर्ष खत्म नहीं हुआ था. वहीं, में फिल्म के टीजर में भी दोनों किरदारों को जिस तरह से दिखाया गया है, इससे साफ हो गया है कि फिल्म में भी सत्ता और मिर्जापुर की गद्दी के लिए लड़ाई देखने को मिलेगी. वहीं, इस बार लोगों को इसका एक्सपीरियंस बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा जो बेहद ही शानदार होने वाला है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में मिर्जापुर यूनिवर्स के कई चेहरे नजर आएंगेय इनमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया), श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता)रसिका दुग्गल (बीना त्रिपाठी), अभिषेक बनर्जी (कंपाउंडर) तो है ही. इनके अलावा कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है. इनमें रवि किशन, जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, सुशांत सिंह और मोहित मलिक का नाम शामिल है. हालांकि उनके किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के रोल में नजर आएंगे.
क्या नए दर्शकों के लिए होगी फिल्म?
वहीं, फिल्म को लेकर एक और सवाल उठा रहा है कि क्या इसे नए दर्शक देख पाएंगे. दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर ऑडियंस अलग होती है. ऐसे में अगर उन दर्शकों को फिल्म देखनी हो, जिन्होंने सीरीज नहीं देखी तो क्या वो इसे समझ पाएंगे. यही वजह है कि फिल्म में कई पुराने किरदारों और घटनाओं को दोबारा दिखाया जा रहा है. अब असल में इसकी कहनी क्या होगी ये तो ट्रेलर रिलीज के बाद पता चल सकता है. वहीं, अपका बता दें कि ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
FAQ
Q1. क्या 'Mirzapur The Movie' थिएटर में रिलीज होगी?
-हां, फिल्म सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Q2. क्या फिल्म में गुड्डू पंडित और कालीन भैया की टक्कर फिर देखने को मिलेगी?
-टीजर से संकेत मिले हैं कि दोनों के बीच सत्ता की जंग जारी रहेगी.
Q3. क्या बबलू पंडित की वापसी होगी?
-रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में बबलू पंडित का किरदार भी नजर आएगा.
Q4. क्या फिल्म देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी है?
-जरूरी नहीं, लेकिन सीरीज देखने वालों को कहानी बेहतर समझ आएगी.
Q5. टीजर का सबसे बड़ा सरप्राइज क्या रहा?
-मुन्ना भैया की झलक ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है.
Q6. क्या फिल्म में नए किरदार भी होंगे?
-हां, कई नए कलाकार मिर्जापुर यूनिवर्स का हिस्सा बने हैं.
Q7. 'Mirzapur The Movie' की कहानी किस मुद्दे पर आधारित होगी?
-फिल्म में मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता और बदले की लड़ाई मुख्य विषय हो सकती है.
ये भी पढ़ें- 'Dhamaal 4' के पीछे निकला 'तारक मेहता' के सोढ़ी का दिमाग, शाहरुख खान की 2 हिट फिल्मों से भी है कनेक्शन
ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, टीम के 2 बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज, 25 जून से ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. दरअसल इस मैच से पहले अचानक पता चला कि न्यूजीलैंड के 2 स्टार खिलाड़ी मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है.
मैट हेनरी काफ इंजरी और ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर
ट्रेंट ब्रिज टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले यह जानकारी सामने आई कि न्यूजीलैंड के 2 बड़े स्टार खिलाड़ी मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक मैट हेनरी को काफ इंजरी है. जबकि ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं. यह न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इन दोनों ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था.
???? JUST IN ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 25, 2026
Matt Henry, Glenn Phillips to miss Trent Bridge Test.
Henry has a calf injury, while Phillips is suffering from a side strain.#ENGvsNZ pic.twitter.com/YD3THs3cvb
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation