A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

250 रुपये उधारी मांगी तो पिता के सामने बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, ग्वालियर में हैरान करने वाली घटना, 2 गिरफ्तार

Gwalior News: मप्र के ग्वालियर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महज 250 रुपये की उधारी मांगने पर कुछ आरोपियों ने चौकीदार से मारपीट की। बीच बचाव करने आए उसके पिता को भी पीटा। आरोपियों ने पिता के सामने ही बेटे को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में थाटीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूर मार्केट स्थित पेट्रोल पंप के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी। पंप के पास ऑटो स्टैंड पर एक ट्रैवल्स कंपनी में रामचंद्र सेंगर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वहीं उनका बेटा पीएनटी कॉलोनी निवासी आकाश सेंगर चौकीदारी करता है। 

आकाश चौकीदारी के साथ पेट्रोल भी बेचता था। जानकारी के अनुसार, देर रात पेट्रोल पंप बंद हो गया। इसके बाद 3 युवक बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और आकाश से पेट्रोल मांगा। इसके लिए उन्होंने 500 रुपये दिए और 100 रुपये का पेट्रोल लिया। इस दौरान आकाश ने पिछले 250 रुपये उधार मांगे। इससे भड़कर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर आकाश के पिता बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। जब आकाश बचकर भागा तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पिता बचाने दौड़े तो भी आग के चपेट में आ गए। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़ें: MP में बड़ा हादसा, छिंदवाड़ा में ट्रक और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत

क्या बोले चश्मदीद?

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पास में रखी पेट्रोल की बोतल उठाई और आकाश पर पेट्रोल डाल दिया। कुछ ही सेकंड बाद लाइटर की मदद से उसे आग के हवाले करने की कोशिश की गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और आकाश चीखते हुए लोगों से मदद मांगने लगा।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल आकाश ने पूछताछ के दौरान एक आरोपी की पहचान दुल्लपुर निवासी डॉली गुर्जर के रूप में की। इसके आधार पर पुलिस ने डॉली गुर्जर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को जुलूस भी निकाला।

थाटीपुर सर्किल के सीएसपी अतुल सोनी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मुरैना में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह से मचा हड़कंप, आठ यात्रियों की मौत

 

Continue reading on the app

TRP Report: 'गंगा माई की बेटियां' का जलवा बरकरार, नागिन 7 ने 'अनुपमा' और 'तुलसी' को दिया झटका

TRP Report: टीवी शोज की विकली टीआरपी लिस्ट का इंतजार हर हफ्ते दर्शकों को रहता है. इस बार भी रेटिंग्स में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. जहां एक तरफ 'गंगा माई की बेटियां' ने लगातार अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाए रखा, वहीं कभी टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' संघर्ष करते नजर आए. दूसरी ओर 'नागिन 7' ने लंबी छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है. 

'गंगा माई की बेटियां' का राज

टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते भी 'गंगा माई की बेटियां' (Ganga Mai Ki Betiyaan) सबसे आगे रहा. शो को 1.9 रेटिंग मिली है और यह लगातार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. शो की कहानी और इमोशनल ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. दूसरे नंबर पर 'वसुधा' (Vasudha) ने अपनी जगह बरकरार रखी है. पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी इस शो को 1.8 रेटिंग मिली है. कहानी में आ रहे नए मोड़ों ने दर्शकों को बांधे रखा है.

'नागिन 7' ने लगाई लंबी छलांग

तीसरे नंबर पर 'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) कायम है. आर्यवर्धन और अनु की प्रेम कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसके चलते शो को इस बार भी 1.7 रेटिंग मिली है. हालांकि टॉप 2 में जगह बनाने से ये अभी भी थोड़ा दूर नजर आ रहा है.  इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा 'नागिन 7' (Naagin 7) की हो रही है. एक समय ऐसा लग रहा था कि शो की लोकप्रियता लगातार घट रही है, लेकिन अब फिनाले से पहले शो ने दमदार वापसी की है. 1.6 रेटिंग के साथ 'नागिन 7' सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गया है. 

टॉप 5 से भी बाहर हो गया 'अनुपमा' 

वहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है. पिछले कई हफ्तों से चौथे स्थान पर बना हुआ ये शो अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है. हालांकि दर्शकों का प्यार अभी भी बना हुआ है. सबसे ज्यादा झटका रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) को लगा है. लंबे समय तक टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला ये शो अब टॉप 5 से भी बाहर हो गया है. 1.45रेटिंग के साथ ये शो छठे नंबर पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, फिर शुरू होगा मुन्ना, गुड्डू और कालीन भैया के बीच का खेल

लाफ्टर शेफ्स ने बनाई जगह 

सातवें नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स–अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' (Laughter Chefs–Unlimited Entertainment) ने वापसी की है. पिछले हफ्ते ये शो टॉप 10 से बाहर था, लेकिन इस बार 1.5 रेटिंग के साथ उसने फिर से अपनी जगह बना ली है। भारती सिंह और बाकी स्टार्स की कॉमिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. आठवें नंबर पर 'जगद्धात्री' (Jagadhatri) कायम है. शो को 1.4 रेटिंग मिली है और ये लगातार दूसरे हफ्ते इसी स्थान पर बना हुआ है.

'उड़ने की आशा' का बुरा हाल

वहीं, फेसम कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीआरोपी में कभी टॉप में तो कभी नीचे बना रहता है. इस बार ये शो 9वें स्थान पर है. शो को 1.4 रेटिंग मिली है. वहीं, टॉप 10 की सूची में आखिरी स्थान पर 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Aasha) बना हुआ है. कभी टीआरपी की रेस में आगे रहने वाला ये शो लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. इस बार भी इसे 1.3 रेटिंग मिली है और यह दसवें नंबर पर कायम है.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिज को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एक्ट्रेस को याचिका वापस लेने की मिली इजाजत

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बाहर, ईशान किशन नंबर पर 3 पर, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए हर्षा भोगले ने चुनी प्लेइंग इलेवन

Vaibhav sooryavanshi Ireland tour: 26 जून को बेलफास्ट में होने वाले भारत-आयरलैंड पहले टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी प्लेइंग-11 चुनते हुए वैभव को इंतजार करने की सलाह दी है. भोगले का मानना है कि विश्व विजेता ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रहते किसी अन्य को मौका देना गलत होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस संतुलित टीम में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज और गहरी बैटिंग लाइन-अप शामिल है. Thu, 25 Jun 2026 15:47:33 +0530

  Videos
See all

Delhi Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा...रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों को बस ने रौंदा, 1 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T10:10:36+00:00

Fire Safety Tips : आग से बचने के इतने आसान उपाय की सुन चौंक जाएंगे ! | Hindi News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T10:01:49+00:00

Weather Update: 22 राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी! | IMD Alert | Heavy Rain | Monsoon 2026| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T10:04:43+00:00

UP News: Kejriwal के Ayodhya दौरे का विरोध तेज! संतों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T10:05:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once