Responsive Scrollable Menu

TRP Report: 'गंगा माई की बेटियां' का जलवा बरकरार, नागिन 7 ने 'अनुपमा' और 'तुलसी' को दिया झटका

TRP Report: टीवी शोज की विकली टीआरपी लिस्ट का इंतजार हर हफ्ते दर्शकों को रहता है. इस बार भी रेटिंग्स में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. जहां एक तरफ 'गंगा माई की बेटियां' ने लगातार अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाए रखा, वहीं कभी टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' संघर्ष करते नजर आए. दूसरी ओर 'नागिन 7' ने लंबी छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है. 

'गंगा माई की बेटियां' का राज

टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते भी 'गंगा माई की बेटियां' (Ganga Mai Ki Betiyaan) सबसे आगे रहा. शो को 1.9 रेटिंग मिली है और यह लगातार दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. शो की कहानी और इमोशनल ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. दूसरे नंबर पर 'वसुधा' (Vasudha) ने अपनी जगह बरकरार रखी है. पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी इस शो को 1.8 रेटिंग मिली है. कहानी में आ रहे नए मोड़ों ने दर्शकों को बांधे रखा है.

'नागिन 7' ने लगाई लंबी छलांग

तीसरे नंबर पर 'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) कायम है. आर्यवर्धन और अनु की प्रेम कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसके चलते शो को इस बार भी 1.7 रेटिंग मिली है. हालांकि टॉप 2 में जगह बनाने से ये अभी भी थोड़ा दूर नजर आ रहा है.  इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा 'नागिन 7' (Naagin 7) की हो रही है. एक समय ऐसा लग रहा था कि शो की लोकप्रियता लगातार घट रही है, लेकिन अब फिनाले से पहले शो ने दमदार वापसी की है. 1.6 रेटिंग के साथ 'नागिन 7' सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गया है. 

टॉप 5 से भी बाहर हो गया 'अनुपमा' 

वहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है. पिछले कई हफ्तों से चौथे स्थान पर बना हुआ ये शो अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है. हालांकि दर्शकों का प्यार अभी भी बना हुआ है. सबसे ज्यादा झटका रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) को लगा है. लंबे समय तक टीआरपी चार्ट पर राज करने वाला ये शो अब टॉप 5 से भी बाहर हो गया है. 1.45रेटिंग के साथ ये शो छठे नंबर पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, फिर शुरू होगा मुन्ना, गुड्डू और कालीन भैया के बीच का खेल

लाफ्टर शेफ्स ने बनाई जगह 

सातवें नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स–अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' (Laughter Chefs–Unlimited Entertainment) ने वापसी की है. पिछले हफ्ते ये शो टॉप 10 से बाहर था, लेकिन इस बार 1.5 रेटिंग के साथ उसने फिर से अपनी जगह बना ली है। भारती सिंह और बाकी स्टार्स की कॉमिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. आठवें नंबर पर 'जगद्धात्री' (Jagadhatri) कायम है. शो को 1.4 रेटिंग मिली है और ये लगातार दूसरे हफ्ते इसी स्थान पर बना हुआ है.

'उड़ने की आशा' का बुरा हाल

वहीं, फेसम कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीआरोपी में कभी टॉप में तो कभी नीचे बना रहता है. इस बार ये शो 9वें स्थान पर है. शो को 1.4 रेटिंग मिली है. वहीं, टॉप 10 की सूची में आखिरी स्थान पर 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Aasha) बना हुआ है. कभी टीआरपी की रेस में आगे रहने वाला ये शो लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. इस बार भी इसे 1.3 रेटिंग मिली है और यह दसवें नंबर पर कायम है.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिज को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एक्ट्रेस को याचिका वापस लेने की मिली इजाजत

Continue reading on the app

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। वेनेजुएला के उत्तरी मध्य हिस्से में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिला दिया। पहले 7.1 तीव्रता का झटका महसूस हुआ और महज 39 सेकंड के बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया। इसका केंद्र यूमारे के पास बताया गया। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में भारी नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट में भारी तबाही की तस्वीरें हुई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। छिपने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह अपनी जान बचा सकें। लेकिन बताया जा रहा है कि अब तक इस ऑपरेशन में यह अनुमान लगा लिया गया है कि इस भूकंप से भारी तबाही मची है और इसमें बहुत ज्यादा संख्या में लोग मारे गए होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait खुलते ही India का बड़ा दांव, Russia-UAE से रिकॉर्ड तेल खरीदकर बदली रणनीति

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई है कि पूरी दुनिया अब वेनेजुएला की मदद के लिए सामने आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वेनेजुएला की मदद का ऐलान किया है। भारत के प्रधानमंत्री ने वेनेजुएला में आए आपदा पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वेनेजुएला में आए भूकंप से भारी तबाही से बहुत दुखी हूं। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार लोगों के प्रति खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पीएम ने लिखा के हम घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहेंगे। भारत हर मुमकिन मदद के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि भीषण भूकंप के मद्देनजर भारत सरकार भी स्थिति पर बनाए हुए हैं। भारत सरकार ने राहत और बचाव में सहयोग के लिए एनडीआरएफ को तैयार रहने को कहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक विशेष टीम को वेनेजुएला भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का नया 'शिकार' Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

भारत की इस पहल को वैश्विक मानवता सहयोग और आपदा प्रबंधन में उसकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। जाहिर तौर पर जिस तरह का यह हादसा हुआ है, उसने हर किसी को हिला के रख दिया है। इस मौके पर जो तस्वीरें सामने आई, जहां एयरपोर्ट में भूकंप का भारी नुकसान होता हुआ दिखा, उस मौके पर वहां मौजूद पूर्व सांसद विलमर अजवाजे ने अपने कैमरे में इन तस्वीरों को कैद किया और उस वक्त वो क्या कुछ कह रहे थे, आपको यह भी सुनवा देते हैं। क्या मोमेंट तो वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेलसी रोड्रीगेज ने भी लोगों से एकता दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में हमने कई अपने प्रियजनों को खोया है। 

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने पोस्ट की अपने दूसरे जन्म की तारीख, आखिर क्या है वजह?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी डेथ ऑफ बर्थ पोस्ट की है, जानिए क्या है इसकी वजह Thu, 25 Jun 2026 16:44:39 +0530

  Videos
See all

UP News: मौत बन गई राइस मिल की मशीन, एक को बचाने गया दूसरा भी नहीं लौटा | Sambhal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:46:15+00:00

UP BBJP New Team: UP BJP की नई टीम में पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Pooja Pal | CM Yogi | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:45:16+00:00

Uttrakhand News: Dehradun में सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस वाहनों की चेकिंग करती #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:44:49+00:00

Ketan Agrawal Murder Case: Police Inspector ने Siya Goyal को लेकर किया बड़ा खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:47:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers