Wedding leftover food storage: शादी या बड़े समारोह में बचा हुआ खाना अक्सर बर्बाद हो जाता है, लेकिन सही स्टोरेज तकनीकों की मदद से इसे 2 दिन तक ताजा रखा जा सकता है। इससे खाने की बर्बादी भी कम होती है।
वेनेजुएला में 60 सेकेंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने राजधानी कराकस को मलबे में बदल दिया। सड़कों पर इलाज, अंधेरे में रेस्क्यू और तबाही के बीच मौतों का आंकड़ा लाख के पार जाने का शक? 126 साल के सबसे भीषण 'डबलट' भूकंप की 11 भयावह तस्वीरे।
FIFA WC 2026, France vs Norway: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को फ्रांस और नॉर्वे की टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप I का यह मुकाबला जिलेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले दोनों मैच जीतकर आ रही हैं, इसलिए यह मुकाबला ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने के लिए निर्णायक होगा। फ्रांस फिलहाल गोल अंतर (Goal Difference) के कारण बेहतर स्थिति में है, इसलिए ड्रॉ होने पर भी फ्रांस शीर्ष पर रहेगा।
एम्बाप्पे और हालैंड के बीच गोल्डन बूट की रेस इस मुकाबले में सभी की निगाहें दो दिग्गज खिलाड़ियों- किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड पर टिकी होंगी। दोनों ही खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक 4-4 गोल किए हैं। एम्बाप्पे ने अपने 100वें इंटरनेशनल मैच में शानदार फॉर्म दिखाई है, जबकि हालैंड अपने पहले ही वर्ल्ड कप में विपक्षी टीमों के लिए काल बने हुए हैं।
फिलहाल अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 5 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन शुक्रवार के मैच के बाद यह समीकरण बदल सकते हैं।
दोनों खिलाड़ियों का शानदार रिकॉर्ड किस्मत और आंकड़ों की बात करें तो एम्बाप्पे ने अब तक 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 60 गोल किए हैं, वहीं एर्लिंग हालैंड ने केवल 52 मैचों में 59 गोल ठोककर अपनी अलग छाप छोड़ी है। नॉर्वे के कोच स्टेल सोलबैकेन ने माना कि गोल्डन बूट जीतना बड़ी चुनौती है, क्योंकि फ्रांस और अर्जेंटीना जैसी टीमें अधिक मैच खेलने की क्षमता रखती हैं, लेकिन उन्होंने हालैंड की फॉर्म पर गर्व जताया है।
राउंड ऑफ 32 की तैयारी वहीं दूसरी ओर, टोरंटो में सेनेगल और इराक की टीमें तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट के तहत, 12 ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें और सर्वश्रेष्ठ आठ तीसरे स्थान वाली टीमें 'राउंड ऑफ 32' में जगह बनाएंगी।