पैसा नहीं वफादारी चाहिए... ईरान युद्ध में साथ न देने पर ट्रंप ने NATO को सुनाया, तो रूटे ने गिनाए अहसान; कहा- पूरे यूरोप से...
Trump Slams NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई में नाटो देशों के समर्थन नहीं देने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अमेरिका को यूरोप का पैसा नहीं चाहिए बल्कि वफादारी चाहिए. इस पर NATO प्रमुख मार्क रूटे ने सहयोगियों के योगदान का बचाव किया.
The post पैसा नहीं वफादारी चाहिए... ईरान युद्ध में साथ न देने पर ट्रंप ने NATO को सुनाया, तो रूटे ने गिनाए अहसान; कहा- पूरे यूरोप से... appeared first on Prabhat Khabar.
Nirjala Ekadashi 2026: आज निर्जला एकादशी व्रत पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पारण समय
Nirjala Ekadashi 2026: आज यानी 25 जून 2026, गुरुवार को आस्था और श्रद्धा का प्रतीक पर्व निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को साल की सभी एकादशियों में सबसे खास माना जाता है. इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, माने तो इस व्रत को पांडवों के कल्याण के लिए महाबली भीम ने रखा था. यह सबसे कठिन व्रत माना जाता है. आइए जानते हैं निर्जला एकादशी का शुभ मुहूर्त.
एकादशी व्रत प्रांरभ समय और मुहूर्त (Nirjala Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)
द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का प्रारंभ 24 जून 2026 की रात को 8 बजकर 9 मिनट पर हो रहा है. एकादशी तिथि का समापन 25 जून 2026 की रात को 9 बजकर 14 मिनट पर हो रहा है. उदया तिथि के मुताबिक, व्रत रखने के लिए आज का दिन यानी 25 जून का दिन सबसे शुभ है. वहीं, निर्जला एकादशी का पारण 26 जून 2026, शुक्रवार को सुबह 5:25 से 8:13 के बीच किया जाएगा.
निर्जला एकादशी का पारण मुहूर्त (Nirjala Ekadashi 2026 Paran Muhurat)
निर्जला एकादशी व्रत 2026 का पारण 26 जून 2026 शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 13 मिनट के बीच करना शुभ माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, व्रत के पारण में सबसे पहले श्रीहरि विष्णु की पूजा करें. इसके बाद कच्चा भोजन जैसे कि रोटी, चावल, दाल, सब्जी आदि का भोग लगाएं. इस भोग की थाली को किसी ब्राह्मण को दें. इसके बाद स्वयं तुलसी और गंगाजल का सेवन करके व्रत का पारण करें. एकादशी व्रत के पारण के बाद सिर्फ 1 समय पूरा भोजन खाना होता है. इस खाने में भी प्याज-लहसुन का प्रयोग नहीं किया जाता है. हल्का भोजन खाने की सलाह दी जाती है.
निर्जला एकादशी पूजन विधि (Nirjala Ekadashi Pujan Vidhi)
निर्जला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठना होता है. दशमी तिथि से ही सात्विक्ता अपनाएं. ब्रह्म मुहूर्त में उठे और सूर्योदय से पूर्व स्नान आदि करें. इस दिन पीले स्वच्छ वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें. उनका गंगाजल से अभिषेक करे. शालिग्राम शिला का पंचामृत से अभिषेक करें. श्रीहरि को पीले वस्त्र पहनाएं. उन्हें चंदन, अक्षत और तुलसी दल अर्पित करें. हरि विष्णु जी को पीले फल और दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं. उन्हें तुलसी और मिश्री का भोग जरूर चढ़ाएं. पूरे दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें.
निर्जला एकादशी का आध्यात्मिक संदेश (Nirjala Ekadashi Message)
निर्जला एकादशी व्रत के दिन सिर्फ जल और अन्न का त्याग नहीं किया जाता है. बल्कि इस दिन इंद्रियों पर काबू पाना होता है. यह कठिन व्रत का दिन हमें सिखाता है कि कैसे हमें मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होता है. कैसे हमें ईश्वर पर विश्वास जताना चाहिए. आज के दिन जो लोग उपवास नहीं कर पाते हैं, उन्हें पूरे दिन हरि नाम का जाप करना चाहिए.
निर्जला एकादशी व्रत के नियम (Nirjala Ekadashi Vrat Rules)
आज के दिन आपको सिर्फ शारीरिक व्रत नहीं करना होता है बल्कि कुछ बातों का विशेष रूप से ख्याल भी रखना होता है.
आत्म संयम रखें- किसी पर क्रोध, अहंकार या कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें.
सेवा भाव- निर्जला एकादशी के दिन जलदान का भी खास महत्व होता है. आज के दिन प्यासे को पानी पिलाया जाता है और पक्षियों के लिए जल का प्रबंध किया जाता है. यह सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है.
तुलसी पौधे का नियम- एकादशी के दिन तुलसी नहीं तोड़ी जाती है. पूजा के लिए 1 दिन पहले से ही तुलसी पौधे से पत्ते तोड़ लें.
भक्ति करें- आज के दिन अनावश्यक या व्यर्थ के कार्यों में अपनी ऊर्जा न लगाएं. इस दिन आपको श्रीमद्भगवद्गीता और निर्जला एकादशी की कथा सुननी चाहिए.
दान का महत्व- निर्जला एकादशी पर किया गया दान अनंत गुणा फल प्रदान करता है. आज पशु-पक्षियों के लिए खाना रखना चाहिए. उन्हें जल पिलाना चाहिए. अन्न का दान करना चाहिए. पारण के बाद ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान और दक्षिणा देनी चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















