Samay Raina: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' से मालामाल हुए समय रैना? नेटफ्लिक्स ने कॉमेडियन के साथ की 20 करोड़ की डील!
Samay Raina: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई विवादित जोक या वायरल वीडियो नहीं, बल्कि उनकी कमाई को लेकर सामने आया एक खबर है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए समय रैना को Netflix से 15 से 20 करोड़ रुपये तक मिले हैं।
वायरल पोस्ट से शुरू हुई चर्चा
This is the biggest moment in Samay Raina’s career.
— Paritsh Sharrma (????️Paritosh) (@Paritolkks) June 21, 2026
He must have got something close to ₹15–20 Cr from Netflix.
From YouTube alone, with 25 million views on Day 1, he would get around ₹40–50 lakh from AdSense.
From AI Nova, Flipkart Minute, Avvatar drink, and Snitch 4…
यह चर्चा तब शुरू हुई जब एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट शेयर कर दावा किया कि नेटफ्लिक्स के साथ समय रैना की डील करोड़ों रुपये की हो सकती है। पोस्ट में अनुमान लगाया गया कि सिर्फ ओटीटी डील से ही उनकी कमाई 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इस दावे की न तो समय रैना ने पुष्टि की है और न ही नेटफ्लिक्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी है।
कमाई के आंकड़ों पर छिड़ी बहस
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने समय रैना की संभावित कमाई को लेकर चर्चा शुरू कर दी। कई यूजर्स ने शो की कमाई के अलग-अलग स्रोतों का अनुमान लगाया।
इनमें नेटफ्लिक्स डील के अलावा यूट्यूब से होने वाली कमाई, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड पार्टनरशिप और अन्य डिजिटल आय के जरिए शामिल किए गए।
कैसे बना इतना बड़ा शो?
कई लोगों का कहना है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की सफलता एक दिन में नहीं मिली। शो के छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लोगों ने इसे एक-दूसरे को सुझाया, मीम्स बने और धीरे-धीरे इसका दर्शक वर्ग बढ़ता गया। यही वजह है कि आज यह इंटरनेट के सबसे चर्चित शोज में से एक बन चुका है।
कई लोगों ने उठाए सवाल
वहीं कुछ यूजर्स ने वायरल हो रहे आंकड़ों पर सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स की रकम आमतौर पर सार्वजनिक नहीं की जाती। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों को पूरी तरह सही मानना मुश्किल है।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ आए नजर
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का पहला एपिसोड 20 जून को नेटफ्लिक्स और समय रैना के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। शो के पहले एपिसोड में Alia Bhatt और Sharvari Wagh अपनी आने वाली फिल्म 'Alpha' के प्रमोशन के लिए नजर आईं।
iPhone 17 Pro Deal: प्रीमियम iPhone पर बड़ी डील, Flipkart दे रहा ₹13,000 का भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल
iPhone 17 Pro Deal: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Flipkart पर Apple iPhone 17 Pro पर ग्राहकों को ₹13,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक यूजर्स बिना देरी किए फटाफट ऑफर डिस्काउंट चेक करने के बाद फोन को बुक कर लें। यहां जानिए इस ऑफर डिस्काउंट और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से।
iPhone 17 Pro पर मिल रही डील
Apple iPhone 17 Pro भारत में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Flipkart पर यह फोन फिलहाल ₹1,27,900 में उपलब्ध है, जिससे सीधे ₹7,000 की छूट मिल रही है।
इसके अलावा ICICI Bank, SBI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। साथ ही पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर और भी बचत की जा सकती है।
iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 17 Pro में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 12GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है।
फोन में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग शामिल है। इसे Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन के साथ मजबूत बनाया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 Pro में 48MP का ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। यह कैमरा सिस्टम 8x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
क्या आपको iPhone 17 Pro खरीदना चाहिए?
iPhone 17 Pro उन यूजर्स के लिए बेहतरीन अपग्रेड है जो iPhone 15 Pro या उससे पुराने मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका A19 Pro चिप बेहतर परफॉर्मेंस देता है और कैमरा सिस्टम भी काफी अपग्रेडेड है।
हालांकि, अगर आपके पास पहले से iPhone 16 Pro है, तो यह अपग्रेड उतना बड़ा महसूस नहीं हो सकता। इसके अलावा टाइटेनियम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम का बदलाव कुछ यूजर्स को कम आकर्षक लग सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






